Home Blog Page 11

महात्मा गांधी के अनुयायी थे जाॅर्ज फर्नांडिस: राजनाथ

0

बाराबंकी

जाॅर्ज फर्नांडिस सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस व नेहरू की वंशवादी परम्परा का विरोध करते रहे। जार्ज जानते थे कि कांग्रेस के रहते लोकतंत्र की रक्षा नहीं हो सकती है। इसी विरोध के चलते उनकी भाजपा से नजदीकियां बढी और भाजपा के साथ केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होते रहे। यह बात रविवार को गांधी भवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा जाॅर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जार्ज फर्नाडिस ने समाजवादी आंदोलन को हिन्दुस्तान में डाॅ राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में मधुलिमये के साथ मिलकर शानदार शक्ल दी।

जिन्होनें भारत-पाक-बांग्लादेश महासंघ की विचारधारा को बल दिया। वह सादगी से जीवन जीने वाले जिंदादिल इंसान थे। जिनके जीवन में संघर्षों की लंबी फेहरिस्त है, जो आज अतीत की यादों में खो गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक सरवर अली खान ने कहा कि समाजवादी आंदोलन टुकड़ों में भले बंटा हो, लेकिन जॉर्ज फर्नाडिस का संघर्ष कभी नहीं बंटा। जहां अन्याय वहां जार्ज, यही उनकी पहचन थी।

पचहत्तर में आपातकाल लगा, जॉर्ज भूमिगत हो गए। अंडरग्राउंड होकर आपातकाल विरोधी आंदोलन संगठित किया। मशहूर बड़ौदा डायनामाइट कांड हुआ, जॉर्ज पकड़े गए। जेल में रहते लोकसभा का चुनाव जीते और सतहत्तर में केंद्रीय मंत्री बने। यह उनके अतीत का एक अध्याय था। आज जार्ज फर्नांडिस के निधन से समाजवादी आन्दोलन में शून्यता सी आ गयी है। जिसे भरा नही कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।

सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी डाॅ ए.ए. अंसारी, सलाहउद्दीन किदवाई, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, बराती वर्मा, अशोक जायसवाल, नीरज दूबे, सत्यवान वर्मा, अजीज अहमद, विनोद भारती, मो तौकीर अहमद, अशोक शुक्ला, राजेश यादव, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना‘ आदि लोग मौजूद रहे।

मुंबई में फिल्म के सितारे पहली बार मीडिया से होंगे रूबरू

0

Box Office Day 5 Pathaan:

25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस और विदेश में कमाई का हल्ला मचा रखा है। रिलीज के पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी 26 जनवरी को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70.50 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले ये रिकॉर्ड फिल्म ‘केजीएफ 2’ के पास था जिसने रिलीज के पहले दिन 53.95 करोड़ की कमाई की थी।

उसके ठीक पीछे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ही फिल्म ‘वॉर’ है जिसने रिलीज के पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये कमाए थे। हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले इतवार को करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय सिनेमा का इतना बेहतरीन हफ्ता अब तक कोई नहीं रहा। सोमवार को जब ये फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू रही होगी, तो यहां मुंबई में फिल्म के सितारे पहली बार मीडिया से रूबरू होंगे।

 

फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार, शाहरुख खान की फिल्म का तीसरे दिन भी जलवा जारी

0

Box Office Collection Day 3 Pathaan

25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी करती दिख रही है. शाहरुख खान की फिल्म पठान ने तीसरे दिन की कमाई के साथ साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर टू के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फैंस का शाहरुख को बड़ी स्क्रीन पर देखने का सपना पूरा हो गया है, फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार करने वाला है. वीक डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर तूफान लेकर आई है. शाहरुख की फिल्म ने भारत और विदेशों में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए परमिट डे और वीकेंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

पीएम मोदी ने हार्डवर्क को स्मार्टली करने की दी हिदायत

0

बाराबंकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर जनपद में शुक्रवार को गजब का उत्साह दिखाई दिया। सीबीएसई ,आईसीएससी एवम् यूपी बोर्ड के लगभग सभी विद्यालयों में एलईडी,प्रोजेक्टर अथवा लैपटॉप आदि व्यवस्था करके प्रबंध तंत्र ने अपने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा। वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों संग जुड़े प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों द्वारा स्क्रीन पर प्रतिदिन कई घंटे बिताने को चिंता का विषय बताया। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट को जीवन का अहम हिस्सा बताया। मोदी ने कहा स्मार्टली हार्डवर्क करने पर अच्छे परिणाम मिलने की बात कही। उन्होंने आलोचना को सकारात्मक लेने एवम् व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करने की सलाह दी।

वारिस चिल्ड्रेंस एकेडमी इंका में भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय में सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भिटरिया स्थित आकांक्षा चिल्ड्रेन कॉलेज में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, फतेहपुर के आचार्य चंद्र देव इंका में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,हैदरगढ़ स्थित जवाहरलाल इंका में विधायक दिनेश रावत, निंदूरा के बाबू हरनाथ सिंह सिसौदिया इंका में जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, बाबा गुरुकुल एकेडमी में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश एवम् रामनगर में पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त भाजपा ने प्रत्येक मंडल के विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 145 पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं की तैनाती की थी। कार्यक्रम के दौरान संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, शील रत्न मिहिर, डॉक्टर राम कुमारी मौर्य, पवन सिंह रिंकू, अमरीश रावत, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, ब्रजेश रावत, सुशील जायसवाल, रचना श्रीवास्तव, शेखर हयारन, गुरुशरण लोधी मौजूद रहे।

डाॅक्टरों से जुड़ी रहती है समाज की उम्मीदें: प्रो. वाखलू

0

वरिष्ठ सर्जन डाॅ वीबी पाठक ने किया चैरिटी चिकित्सालय, जनता ने खूब सराहा

बाराबंकी

शुक्रवार को नगर के सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग पर स्थित जिला अस्पताल के पूर्व सर्जन डा. वी.बी. पाठक द्वारा खोले गये ओपीडी क्लीनिक का शुभारम्भ मेडिकल काॅलेज लखनऊ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इन्दू वाखलू ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रोफेसर श्री वाखलू ने कहा कि चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है। हर चिकित्सक का दायित्व है कि अपना काम वह पूरी ईमानदारी से करे। क्योंकि धरती पर चिकित्सक ही एक ऐसा व्यक्ति है जिससे पूरे समाज की उम्मीद जुड़ी रहती है। आज उसी उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश हर डाॅक्टर को करनी चाहिये चाहे वह सरकारी हो या वह निजी प्रैक्ट्सि कर रहा हो।

इससे पूर्व श्री वाखलू ने जिला अस्पताल के पूर्व सर्जन डा. वी.बी. पाठक के द्वारा बनवाये गये निजी चिकित्सालय व ओपीडी क्लीनिक का शुभारम्भ फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान मुख्य रुप से कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, बब्बन सिंह, एएसपी अखिलेश नाराण सिंह, शबनम वारसी, हुमायूं नईम खां, वरिष्ठ पत्रकार महंत बी.पी. दास, संतोष शुक्ला, मुकेश मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, मो. वसीक, लवकुश शरण आनन्द, पाटेश्वरी प्रसाद, मनीष सिंह, अनिल यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अधिकारी व चिकित्सक के अलावा समाज के अन्य वर्ग के लोग भी शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस की देशभक्ति में सरबोर हुआ बाराबंकी

0

पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, लिया परेड की सलामी

बाराबंकी

जिले में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान में उल्लिखित संकल्प स्मरण, देशगान के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालने के साथ ही उनके द्वारा देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत का प्रस्तुतीकरण, पुलिस लाईन में बेहतरध्उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियोंध्पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्रध्स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ ही स्कूली बच्चों को भी बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया। जिले में गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन बाराबंकी में सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, गार्ड की सलामी संविधान में उल्लिखित संकल्प स्मरण करने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नगर आपूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा ने पुलिस परेड का अवलोकन किया।

इनके द्वारा भव्य तरीके से परेड कराई गई। इन्हें राज्यमंत्री ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने इस भव्य परेड प्रदर्शन में सम्मिलित सभी जवान, आयोजक गण सभी अधिकारियों, पुलिस जन, नागरिकों तथा बच्चों को हार्दिक बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति का वातावरण बना रहे। अपराधियों में भय व आम नागरिकों में संविधान व कानून के प्रति विश्वास बना रहे। परेड सलामी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामोद्योग विभाग एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतर रैली का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह सहित तमाम विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य, स्कूली बच्चों के साथ-साथ जनसैलाब उपस्थित रहा।

शहीद का बलिदान हिंदुस्तान हमेशा याद रखेगा: सतीश

0

बाराबंकी

बुधवार को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रामसनेहीघाट पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर राष्ट्रसेवा संकल्प द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए अतिथियों ने शहीदों के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें देश को आजाद कराने का महान योद्धा बताया। लोगो ने इस आयोजन के लिए आयोजक इंद्र प्रताप सिंह व राकेश कुमार सिंह मुन्ना की लोगो ने प्रशंसा करते हुए हमेशा ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए कहा।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा शहीदों को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के योगदान का ही नतीजा है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तथा यहां की जनता का अपना खुद का शासन भारत में स्थापित है। सैकड़ों साल तक अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि आजादी की लड़ाई के दौरान हजारों की संख्या में देशवासियों ने अपने प्राण न्योछावर किया है।

आज इस मंच के माध्यम से हम उन शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं उनके इस बलिदान को हिंदुस्तान हमेशा याद करता रहेगा। कार्यक्रम के तहत देश भक्ति गीतों के माध्यम से लोगों में देश के प्रति श्रद्धा जगाई गई साथ ही वक्ताओं ने अपने ओजस्वी भाषणों के माध्यम से देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले योद्धाओं को याद किया। वरिष्ठ कवि रामेश्वर प्रसाद सिंह प्रलयंकर एवं दुष्यंत कुमार शुक्ला सिंघनादी की ओजस्वी कविताओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आए हुए सभी अतिथियों को भारत माता का चित्र अंग वस्त्र एवं देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों एवं वीर भूमि की मिट्टी भी समर्पित की गई।

देर शाम कल्याणी नदी की पवित्र धारा में दीपदान का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों में प्रदेश कार्यसमिति भाजपा के सदस्य विवेकानंद पांडेय,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, विजय सिंह, पूनम सिंह, लज्जा चतुर्वेदी, जवाहरलाल वर्मा, अभिषेक वर्मा, आकाश पांडे, सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्येंद्र सिंह, मनोज तिवारी, वेद प्रकाश त्रिवेदी, प्रदीप सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, निर्मल वैश्य, विनय सिंह राजपूत, नीरज सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक गंगा वक्त सिंह एवं आयोजक इंद्र प्रताप सिंह ने किया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई झांकी

0

बाराबंकी (फतेहपुर)

विकास खंड निन्दूरा क्षेत्र के कुर्सी स्थित नहर कोठी से देशभक्तों की टोली ने विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। जिसमे क्षेत्रीय लोगों ने बढ-चढकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भारतीय संघर्ष युवा मोर्चा अराजनैतिक संगठन के तत्वाधान में पुनः गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अनुज सम्राट के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जहां पर देशभक्तों ने नहर कोठी से बाइक रैली निकालते हुए भारत माता व वीर शहीदों के नाम पर गगनचुंबी नारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही हल्की हल्की बारिश के बावजूद भी सुंदर झांकी के रूप में सजे बच्चों में भारत माता की अद्भुत तस्वीर देखेने को मिली वही साथ में सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह जी का स्वरूप में खड़े बच्चे बारिश में भींगते हुए भीड़ के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ देशभक्ति गीतों की धुनो का जमकर आंनद लिया।

इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवांगतुक कुर्सी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बारिश में यातायात का पालन करवाते नजर आए। वही कार्यक्रम का समापन टिकैतगंज स्थित बेगम हजरत महल पार्क पर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में शिवम् अवस्थी, स्वजल निगम, पंकज यादव, सरवन कुमार, नियाज, अमरनाथ, राहुल, प्रियांशु निगम, मुलायम यादव, जगदीश प्रसाद, नीरज, दिनेश, संजय, संदीप, पवन, अंकित, रंजीत, विक्रम, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।

135 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

0

बाराबंकी

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद बाराबंकी के विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद में कुल 135 जोड़ों का विवाह लाल बहादर शास्त्री इण्टर कालेज दरियाबाद में सम्पन्न कराया गया। उक्त 135 जोड़ों में से 03 मुस्लिम तथा 132 हिन्दू सम्मिलित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा की गयी। कार्यक्रम में सांसद अयोध्या लल्लू सिंह एवं पूर्व विधायक बैजनाथ रावत तथा सम्बन्धित अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत, उपजिलाधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मतदाता दिवस पर डीएम ने दिलाई मतदाता शपथ

0

बाराबंकी

जीआईसी ऑडिटोरियम मंच पर जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने सभी को मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलाई। मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक, प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनकी जिलाधिकारी ने सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया था।

आज हम 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना विशेषकर युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सार्वभौमिक व्यस्त मताधिकार सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने कहा 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति बचना नहीं चाहिए, जिसका मतदाता सूची में नाम ना हो 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने के बाद वह लोकतंत्र की भागीदारी में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंद के व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए देश के विकास के लिए चुन सकता है।

उन्होंने कहा जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष हो गई है, वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर या बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं और लोकतंत्र का हिस्सा बन सकते हैं उन्होंने कहा आपका वोट है। अपने वोट का उपयोग अवश्य करें वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम की प्रेरणा हर वयस्क व्यक्ति में होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदाता लोकतंत्र की मुख्य रीढ़ होता है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंात्रिक देश है।

हमें अगर वोट डालकर अपने मनचाहे नेता को चुनने का मौका मिलता है। जिससे हम विकास करा सकते हैं अपने देश को विकसित कर सकते हैं अपने देश को सशक्त बना सकते हैं, तो अपनी इच्छा और विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें आपका वोट आपकी ताकत है क्षणिक लालच में आकर अपने मताधिकार का दुरुपयोग ना करें। आपके वोट से एक अच्छी सरकार चुनी जाती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई और कहा कि जो लोकतंत्र में हमें मताधिकार का अधिकार मिला है अपने दायित्व का कर्तव्य का निर्वहन करें और मताधिकार का प्रयोग करें। जनपद स्तर पर भाषण, निबंध, गीत, पेंटिंग व लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, तहसीलदार नवाबगंज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

यूपी दिवस के पर चित्रकला, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

0

मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता दिवस की दिलायी शपथ

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन नगर पालिका परिषद, नवाबगंज में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की चित्रकला, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयीं। जिसमें विभिन्न विद्यालय से आये हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय जी-20 व निवेश एवं रोजगार रखा गया था। चित्रकला में 40 विद्यार्थियों, भाषण में 20 विद्यार्थियों व रंगोली प्रतियोगिता में 15 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीआईसी. बाराबंकी ऋषभ देशमुख, द्वितीय स्थान जीआईसी, बाराबंकी के शिवा मौर्या एवं तृतीय स्थान अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बाराबंकी के शानेहरम ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जमील रहमान किदवई इंटर कालेज की लक्ष्मी मौर्या, द्वितीय स्थान पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की सुमन व तृतीय स्थान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की ममता ने प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीजीआईसी, बाराबंकी की आफरीन, द्वितीय स्थान जीआईसी, बाराबंकी के वंश यादव व तृतीय स्थान जीजीआईसी. बाराबंकी की स्वाती धीमान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बाराबंकी सदैव से ही प्रतिभाओं से धनी जनपद रहा है। अब यह जनपद निवेश एवं रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है जिससे आने वाले समय में हमारी इन नन्ही प्रतिभाओं को रोजगार के कई अवसर प्राप्त हो सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मतदाता दिवस की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक मनीष कुमार, परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापक उपस्थित थे।

बाराबंकी में व्यापार की असीम सम्भावनाएं मौजूद: सतीश शर्मा

0

उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्यमंत्री ने उद्यमियों को एमओयू का किया वितरण

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि व्यापारियों के साथ-साथ बैंक एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनपद में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना करें। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत चयनित स्टाॅल उद्योग की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी जनपद में व्यापार की असीम सम्भावनायें है।

हमारा जनपद राजधानी के अत्यन्त करीब होने के नाते इसका लाभ जनपद को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज जो निवेशक है जिन्होंने इस जनपद पर विश्वास जताया है उन सभी लोगों को मैं धन्यवाद देना चाहता हॅू। राज्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों को किसी प्रकार की दिक्कत नही होने दी जायेंगी। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्योग स्थापना की सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जायेंगी।

(As our district is very close to the capital, the district will definitely get its benefit. He said that today I would like to thank all the investors who have reposed faith in this district. The Minister of State said that entrepreneurs will not be allowed to face any kind of problem. All facilities for setting up industries will be made available through the Nivesh Mitra portal.)

राज्यमंत्री ने जनपद में ओडीओपी, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायतराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया साथ ही उन्होंने नगर पालिका के टाउन हाल में सूचना विभाग बाराबंकी द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

समारोह में उद्यमियों को एमओयू का वितरण-उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए समारोह में 51 लाख रूपये की लागत से वस्त्र उत्पाद के लिए मंयक जैन, 25 लाख रूपये की लागत से हथकरघा उत्पाद के लिए वैभव जैन, 25 लाख रूपये की लागत से सेंवई, नूडल्ड एवं मसाले का निर्माण के लिए श्रीमती प्रीती गुप्ता, 10 लाख रूपये की लागत से हथकरघा उत्पाद के लिए आर्यन तिवारी, 10 लाख की लागत से मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए कृष्ण कुमार पाण्डेय, 10 लाख रूपये की लागत से रेस्टोरेंट के लिए प्रेम शंकर, 2-2 लाख रूपये की लागत से मसाला निर्माण के लिए श्रीमती पूर्णिमा वर्मा व ब्यूटी पार्लर के लिए श्रीमती ललिता श्रीवास्तव तथा 01 लाख रूपये की लागत से वस्त्र उत्पाद के लिए श्रीमती प्रीती गुप्ता को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री आवास (शहरी), पीएम स्वनिधि, कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रोमोशन आॅफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन इंस्टीट्यूट लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उद्योग श्रीमती शिवानी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि श्रवण कुमार, उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी सुश्री आरती वर्मा, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मिलेगा मौका: सतीश

0

बाराबंकी

पूरेडलई क्षेत्र के पायका मैदान रानीमऊ में मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले राज्यमंत्री सतीश शर्मा व कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सांसद खेल स्पर्धा का उद्घाटन किया।

मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय बारिनबाग के स्काउट के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। मंत्री ने कबड्डी की टीमों का हाथ मिलवा कर खेलों की शुरुआत की। उन्होने कहा कि खेल का मैदान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव पैदा करने का सबसे अच्छा स्थान है, जहां खिलाड़ी जाति, धर्म, उम्र आदि का भेद-भाव भूलाकर खेल स्पर्धा में भाग लेते हैं। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।

(Scout children of Model Upper Primary School, Barinbagh took a march past and saluted. The Minister started the games by shaking hands of the Kabaddi teams. He said that the playground is the best place to create social harmony and harmony, where players forget the discrimination of caste, religion, age etc. and participate in sports events. Due to which a good message goes in the society).

कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की एक अनोखी पहल है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्ति किया। खेल प्रतियोगिता में दो दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया।कबड्डी प्रतियोगिता में अजईमऊ, व सरायबरई के बीच खेले गए मुकाबले में अजईमऊ की टीम ने जीत हासिल की वहीं रानीमऊ उदईमऊ के बीच हुए कबड्डी के मैच में रानीमऊ की टीम विजई रही।

खो-खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में खेतासराय व सरायबरई के बीच हुए मुकाबले में खेतासराय की छात्राओं ने जीत हासिल की।वॉलीबॉल मैच में करोनी व अरसंडा के बीच खेले गए मुकाबले में करोनी की टीम ने विजय प्राप्त की ।वहीं दूसरे मुकाबले में खेतासराय की टीम ने रानीमऊ की टीम को पराजित किया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता,वीरेंद्र पांडे प्रवेश मौर्या राम अक्षवर लोधी अमित मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लोक राज की स्थापना के हिमायती थे कर्पूरी ठाकुर: वीरेन्द्र प्रधान

0

बाराबंकी

कर्पूरी ठाकुर एक राजनीतिक योद्धा थे। जिन्होंने अपमान का घूंट पीकर भी बदलाव की इबारत लिखी थी। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान ने पूर्व एमएलसी अरविंद यादव की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में खाटी समाजवादी एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए। जिला प्रवक्ता ने आगे कहा कि सादगी के पर्याय कर्पूरी ठाकुर लोक राज की स्थापना के हिमायती थे। जो अपने संघर्ष के बलबूते गांव गरीब गुरबत से निकलकर मुख्यमंत्री के ओहदे तक पहुंचने वाले कर्पूरी ठाकुर जीवन भर सामाजिक बदलाव के लिए लड़ते रहे। वह सामाजिक रूप से हाशिए पर खड़े लोगों को हर लिहाज से मजबूत करने का इरादा रखते थे।

पूर्व एमएलसी अरविंद यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में जननायक कर्पूरी ठाकुर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने संघर्ष के बलबूते जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे तो उन्होंने हाशिए पर धकेल दिए गए। वर्ग की परेशानियों को समझते हुए उनके लिए 26 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया। जिसके लिए उन्हें क्या क्या नहीं कहा गया। तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला। कर्पूरी ठाकुर मजबूत इच्छा शक्ति के व्यक्ति थे।

(Former MLC Arvind Yadav, in his presidential address, while paying homage to Jananayak Karpoori Thakur, said that Karpoori Thakur was pushed to the margins when he reached the Chief Minister’s chair on the strength of his struggle. Realizing the problems of the class, 26 percent reservation was implemented for them. For which they were not told what. Despite all the protests, he did not change his mind. Karpoori Thakur was a man of strong will power. )

विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मोहम्मद सबाह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता हिमायू नईम खान, मोहम्मद रिजवान संजय, ज्ञान सिंह यादव, आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शिक्षित बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर: रूचि शर्मा

0

बाराबंकी

जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. पल्लवी सिंह के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को महिला कल्याण विभाग की तरफ से शहर के जमील उर्र रहमान किदवई गल्र्स इंटर कॉलेज मे किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग ने जनपद एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सम्मानित किया। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक रुचि शर्मा ने बालिकाओं को जागरुक करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों और अपराधों की रोकथाम करने के लिए सामाजिक स्थानों पर जा-जाकर के जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया जा रहा हैं।

( The Women’s Welfare Department honored five girls who excelled at the district and divisional level under Beti Bachao Beti Padhao. On this occasion, District Coordinator of Women’s Welfare Department, Ruchi Sharma made the girls aware and said that awareness programs are being done continuously by visiting social places to prevent atrocities and crimes against women and girls.)

महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देना। सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर किसी भी प्रकार की घटना को तत्काल सूचित करें, विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य इकबाल फातिमा सहित विद्यालय का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व सांसद डाॅ पी.एल पुनिया का जन्मदिन

0

बाराबंकी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, हाथ से हाथ जोडो अभियान के मुम्बई प्रभारी एवं पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया का 78वां जन्मदिन कांग्रेसजनो ने उनके ओबरी स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्हे युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी की अगुवाई में पूर्व सांसद डाॅ पी.एल. पुनिया को 21 किलो की माला पहनाकर 11 किलो का केक काटा।

इस मौके पर डा पी.एल पुनिया को चांदी का मुकुट पहनाकर कांग्रेसजनो ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व सांसद डा0 पी.एल. पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो0 मोहसिन, तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गौरी यादव, सना मुही, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सै0 सुहेल अहमद, के0सी0 श्रीवास्तव, इकबाल राही, प्रताप वर्मा, इजहार सिद््दीकी, दीपक सिंह रैकवार, ज्ञानेन्द्र प्रताप यादव, अतीक अहमद सद््दन, प्रदीप मौर्या, अखिलेश वर्मा, राम हरख रावत, अभय प्रताप सिंह, फैसल सभासद, अफजाल घोसी, फारूख घोसी, सना शेख, सोनम वैश्य, रूखसार बानो, पिंकी पाण्डेय, रंजना कुमारी, प्रतिमा वर्मा, सविता तिवारी, आरती निरंजन, अन्जू वर्मा, सुधा वर्मा, सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन एवं पुनिया जी के अनुयायी थे।

साहस और शौर्य के परिचायक बने बलिदानी रामचन्दर

0

बाराबंकी

सूबे की राजधानी के समीपस्थ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला जनपद बाराबंकी किसी पहचान का मोहताज नही है। ब्रितानिया हुकूमत मे भी अनगिनत जांबाज मां भारती के वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि को गोरो से मुक्त कराने को लेकर जंग-ए-आजादी में वीरगति को प्राप्त हुए। न जाने कितने लोग बहनों, बहू और बेटियों की आबरू की रक्षा करते करते लड़ मर गये। वह अपने शौर्य, साहस और पराक्रम के लिए आज भी याद किये जाते हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम फतहाबाद निवासी रामचन्दर वर्मा बताते हैं कि 12 दिसम्बर 1944 की वह घटना आज भी मेरे रोंगटे खड़े कर देती है। लेकिन गर्व भी होता है कि उस घटना में शामिल लोग, जिन्होने अंग्रेजों के आगे घुटने नहीं टेके और लड़कर मरना कबूल किया। संवाददाता से साक्षात्कार में वृद्ध रामचन्दर ने आगे बताया कि वह एक दौर था जब जगह जगह आजादी को लेकर आंदोलन हो रहे थे, अंग्रेजो को भी पता लग चुका था कि अब ज्यादा समय तक वह यहाँ नहीं रह सकते। महिलाओं को भी गोरे अपना शिकार बना रहे थे। बकौल रामचन्दर उनके पिता जगमोहन, गांव के ही बद्रीनाथ, भरोसे, झुर्री नाई, गजोधर गौतम व उनकी पत्नी तथा अन्य लोग कानपुर गंगा जी कांवर यात्रा में जा रहे थे। मोहम्मदपुर चैकी के समीप कुछ अंग्रेज आ गये और साथ की महिला से जोर जबरदस्ती करने लगे थे। जिसका सब लोगों ने डटकर विरोध किया। उनके आगे घुटने नहीं टेके। जिससे गोरों को वहां से भागना पड़ा। वह सब लोग थोड़ा आगे बरगद के पेड़ के पास पंहुचे ही थे कि फिर कुछ ही देर बाद कई गाड़ियां भरकर दर्जनों अंग्रेज वहां आ पंहुचे। अंग्रेजो से लड़ते लड़ते सभी लोग घायल होकर गिर गये थे और गोरों ने गाड़ियों से कुचलना शुरू कर दिया था।

उनके पिता सहित पांच और लोगो ने भी अंग्रेजो से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी। घायल झुर्री नाई ने जंगलो से होते हुए गांव आकर जब इस संघर्ष मे मारे जाने की सूचना दी थी, तो हाहाकार मच गया था। उस घटना की चर्चा अक्सर घर परिवार में होती रहती है। बेटा नरेन्द्र कुमार जो जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष है, अक्सर उस घटना के बारे में पूछता रहता है, और मुझे भी बताते हुए गर्व होता है कि उसके बाबा ने अपने फर्ज के लिए अंग्रेजों से लड़कर अपनी जान दी है, उनसे डरकर भागे नहीं। वृद्ध रामचन्दर कहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ आजादी पूर्व की तमाम यादें अब धुंधली हो रही हैं, लेकिन 12 दिसम्बर 1944 का वह काला दिन आज भी मेरे लिए ताजा है, जब मेरे सिर से पिता का साया उठ गया था। संवाददाता से रूबरू नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि पिता जी से बाबा के बारे में अक्सर जिक्र करता रहता हूँ, जिससे उन्हे फख्र महसूस होता है। उनके सामर्थ्य से उन्हे प्रेरणा मिलती है। स्वाभिमान, अधिकार और अपने कर्तव्य दायित्व के प्रति दृढ़संकल्प तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष करने की उन्हे शक्ति मिलती है।

फिर साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका, क्या FLOP रोहित शेट्टी कर रहे Chennai Express 2 बनाने की तैयारी ?

0

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ पहली बार 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस बनाई थी। दीपिका पादुकोण ते साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाया था। शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 227.13 करोड़ का बिजनेस किया था। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, रोहित शेट्टी की पोस्ट को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि वह चेन्नई एक्सप्रेस 2 बनाने के मूड में है। आपको बता दें कि शाहरुख खान करीब 5 साल बाद फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

जानिए 22 जनवरी के इतिहास के बारे में : Know about the history of 22 January

0

Know about the history of 22 January

बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच 1673 में डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
दक्षिणी सीरिया में 1837 में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
बोइंग 747 का 1970 में लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
इस्तानबुल की पूरी आबादी को 1972 में 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए 1963 में राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना 1965 में शुरू हुआ।
इवा मोराल्स ने 2006 में बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

The history of 22 January

Postal service started in 1673 between Boston and New York.
The British defeated the French in the Battle of Wandiwash in 1760.
The 1837 earthquake in southern Syria killed thousands of people.
The Boeing 747 began its first commercial flight between London and New York in 1970.
The entire population of Istanbul was put under house arrest for 24 hours in 1972.
The National Library for the Blind was established in Dehradun in 1963.

बालिका दिवस सप्ताह पर बेटियां हुई सम्मानित

0

बाराबंकी

जिला प्रोबेसन अधिकारी डा0 पल्लवी सिंह के दिशा निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत समाज मे बेतियो के सम्मान हेतु बालिका दिवस सप्ताह के तहत महिला कल्याण विभाग की तरफ से राजकीय बालिका विद्यालय बाराबंकी मे पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 400 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बालिका को विभागीय ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा चार बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप मे लूडो देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की तरफ से रुचि शर्मा तथा राजकीय बालिका विद्यालय की प्रिन्सिपल डा0 पूनम सिंह एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

साई पीजी कॉलेज में हुआ स्वच्छता व साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन

0

बाराबंकी (फतेहपुर)

तहसील क्षेत्र स्थित साईं पीजी कालेज में शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा महिला साक्षरता व स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सेनेटरी पैड वितरित किए। महिला स्वच्छता व साक्षरता अभियान का शुभारंभ साईं ग्रुप आफ कालेज के प्रबंधक विपिन राठौर व पिं्रसिपल डा. आशुतोष राव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन के साथ शुरुआत की। इसके पश्चात गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रीतिका मिश्रा व शालिनी मिश्रा के नेतृत्व में अंशिका वर्मा, नीलम देवी, वैष्णवी शुक्ला, मुस्कान, आस्था, रस्तोगी, रुचि, अनु, प्रभा शुक्ला, रानी गौतम, सुमन, आयुषी, शीलू, शालिनी, प्रिया कश्यप ,प्रगति सिंह, प्रज्ञा मिश्रा, सृष्टि व निधि समेत अनेक छात्राएं ग्राम मदनपुर पहुंची।

यहां छात्राओं ने घर घर पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता व संक्रमण के प्रति विविध जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया। और शरीर के साथ अपने घर तथा आसपास में साफ सफाई रखने की जरूरत पर जोर दिया गया। छात्राओं ने सभी घरों में तथा सामूहिक रूप से एकत्र महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। ग्रामीण महिलाओं ने छात्राओं के इस अभियान की खूब सराहना की।इस दौरान साई प्रबंधक विपिन राठौर ने कहा, समाज के हर व्यक्ति को चाहिए स्वच्छता के साथ-साथ साक्षरता विषय पर घर घर चर्चा होनी चाहिए।

एसपी ने तीन थानों की वार्षिक रिपोर्ट देखी

0

जैदपुर, बाराबंकी

पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर सर्किल के तीन थानों की वार्षिक समीक्षा की गई। जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना जैदपुर में सदर सर्किल के थाना सफदरगंज,सतरिख, जैदपुर का अर्दली रूम किया गया। जिसमें समस्त थानों के उपस्थित विवेचकों की लम्बित विवेचनाओं एवं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। विवेचकों को विवेचनाओं व शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के आदेश दिए हैं। बीट पुलिसिंग आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास हेतु पारदर्शी पुलिसिंग तथा अपराधियों को चिन्हित कर गुण्डा व गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर सुमित त्रपाठी,जैदपुर थाना प्रभारी डीके सिंह,सफदरगंज थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी,सतरिख थाना प्रभारी सहित तीनों थाने के उप निरीक्षक मौजूद थे।

यूपी दिवस और गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएं: डीएम

0

बाराबंकी

जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह एवं उ0प्र0 दिवस मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक डीआरडीए गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ जनपद में गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया जाए। उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही मनाया जाए। उन्होंने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील, ब्लाक, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों पर समस्त समाज सेवी संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मिलित कराते हुए गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम को हर्षोल्लास पूर्वक तरीके से मनाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के समारोह में कोविड से बचाव के लिए शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर उ0प्र0 दिवस आगामी 24 से 26 जनवरी तक नगर पालिका टाउन हाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश दिवस की थीम “निवेश एवं रोजगार“ रखा गया है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 दिवस में जनपद के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन से जुड़े शहीद स्मारकों एवं स्थलों पर आधारित अभिलेख एवं चित्रों का प्रदर्शन किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में आजादी की गाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि ओ.डी.ओ.पी. सहित लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 दिवस के आयोजन में ओ.डी.ओ.पी., खादी ग्रामोद्योग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विकास परक विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन कर योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, समस्त नगर निकाय अधिशासी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचायत भवनों में सुनी जाएगी ग्रामीणों की समस्याएं: यशोवर्धन

0

ग्राम पंचायत जरगांवा और कस्बा में बीडीओ ने लगायी ग्राम चैपाल

बाराबंकी

शासन के निर्देश पर ग्राम चैपालों का आयोजन किया गया है। जिसमें गांव के गरीबों को अपने काम के लिए ब्लाक व तहसील मुख्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। गांव में ही बने पंचायत भवनों में चैपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जायेंगी और उनका निदान किया जायेगा। उक्त बात शुक्रवार को विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत जरगावां और ग्राम पंचायत कस्बा में चैपाल के दौरान खण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह ने कही। खण्ड विकास अधिकारी श्री सिंह ने आगे कहा कि शासन का निर्देश था कि हर शुक्रवार को अधिकारी दो से तीन ग्राम पंचायतो में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। उसी निर्देश पर ही गांवो में हर शुक्रवार को ग्राम चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि ग्रामीणों को कोई समस्या हो तो वह चैपाल में आकर अपनी बात प्रमुखता से रख सकता है सम्भव होगा कि ग्रामीण की समस्या का निदान किया जा सके।

उन्होने आगे कहा कि परिवार रजिस्टर नकल या विकास सम्बन्धी कोई भी दिक्कत हो तो ग्रामवासी बिना किसी दबाव के ग्राम चैपाल में आये और अपनी आप बीती से अवगत करायें। ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निदान हो जायेगा। इससे पूर्व खण्ड विकास अधिकारी सिद्धौर यशोवर्धन सिंह ने गांव में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी किये। लगभग एक घण्टे तक खण्ड विकास अधिकारी ने चैपाल में रहकर आम ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निदान किया। इस मौके पर मुख्य रुप से ग्राम पंचायत सचिव दीपक वर्मा, सचिव पुष्पेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल जायसवाल, ग्राम प्रधान नीरज वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामू वर्मा के साथ में ब्लाक के कई विभागों के अधिकारी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बीडीओ ने चैपाल में सुनी जनता की समस्याएं, किया निस्तारण

0

मसौली, बाराबंकी

शुक्रवार को ग्राम पंचायत नसीरनगर एव सफदरजंग में जिला परियोजना निदेशक मनीष कुमार एव खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा ने चैपाल लगाकर लोगो की शिकायतें सुनते हुए निस्तारण के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत नसीरनगर में आयोजित चैपाल में राजेंद्र प्रसाद ने पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया तथा ग्रामीणो ने गांव में पार्क के लिए मांग की परियोजना निदेशक ने मनरेगा योजना के तहत गांव में मनरेगा पार्क निर्माण का आश्वासन दिया। गांव के सुरेश ने गढी तालाब से राम सूरत के घर तक नाला निर्माण की मांग की तो प्रधान ने बताया कि नाले पर अवैध कब्जा है।जिस पर पीडी ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण करने का निर्देश दिया। ग्रामीणो ने गांव में बारात घर की मांग की जिसके लिए पीडी ने आश्वासन दिया है।

इसके अलावा पीडी ने ग्राम पंचायत सफदरजंग में आयोजित चैपाल में पहुंच ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिया। जिसमें विक्रम कुमार, अली हुसैन राम सुमिरन, विनोद कुमार और निर्मल ने किसान निधि बैक खातों में न आने की शिकायत दर्ज कराई। तो पीडी ने उक्त लोगों की समस्यायों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। गांव की सुशीला ने विधवा पेंशन और मुईन ने वृद्धा अवस्था पेंशन न मिलने की शिकायत किया तो पीडी ने निस्तारण के निर्देश दिए। चैपाल में खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा, लघु सिंचाई जेई आर के प्रकाश, नसीर नगर प्रधान सन्तोष कुमारी, पंचायत सचिव उत्तम कुमार वर्मा, सफदरजंग प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार वर्मा, प्रेम धारी, अजय कुमार वर्मा, सूरज टी.ए, पंचायत मित्र रामकांत, सहायक पल्लवी वर्मा सहित काफी संख्या में ग्राम मौजूद रहे।

धनंजय ने भाजपा सांसद बृजभूषण के विरूद्ध खोला मार्चा

0

बोले-‘डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पदमुक्त करे सरकार‘

बाराबंकी

राष्ट्रमंडल खेल में तीन बार की चैम्पियन विनेश फोगाट और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक समेत भारत के शीर्ष पहलवान जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है। इसके दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं सीनियर खिलाड़ी धनंजय शर्मा ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर जिस तरिके से अंतरष्ट्रीय खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं गम्भीर मामला है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को गहरा अघात पहुंचा है। जो देश के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है। नैतिकता के आधार पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को इस्तीफा देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरा देश खिलाड़ियों के सम्मान में सड़क पर इस्तीफे की मांग करेगा।

धनंजय शर्मा ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को देश की बेटियों के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। यह उनका नैतिक धर्म है। जो सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सम्मान की बात करती है। उसी भाजपा सरकार का सांसद बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करता है। जो बेहद शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जाँच करानी चाहिए। फिलहाल डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा सरकार को उन्हें पद मुक्त करना चाहिए। ऐसा न करके सरकार की कथनी और करनी को उजागर करता है। जिसका जवाब उन्हें जनता देगी।

कार्यकर्ताओं को हमेशा प्राथमिकता देते थे प्रदीप बाबू: गोप

0

बाराबंकी

स्वर्गीय प्रदीप यादव सादगी से गांव, गरीब और गुरबत में रहने वालों के हक अधिकार और जरूरत कैसे पूरी हो इसकी हमेशा चिंता करते थे। वह कार्यकर्ताओं को हमेशा प्राथमिकता देते थे। उनके छोटे से छोटे कार्य के लिए वह मंत्री होते हुए भी पैदल अधिकारियों के यहां कार्यकर्ता के साथ चले जाते थे। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने स्वर्गीय प्रदीप बाबू की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में समाजवादी चिन्तक पूर्व मंत्री पूर्व एमएलसी स्वर्गीय प्रदीप कुमार यादव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी मे प्रदीप बाबू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात समाजवादी पार्टी द्वारा नवनियुक्त प्रवक्ताओं के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधानसभा सदर के विधायक धर्मराज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप यादव बहुत ही सादगी पसंद नेता थे। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी और उनके कामों को कराने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

बैंक की बेहतर सेवाओं से जुड़ता है समाज: सुरेश यादव

0

बाराबंकी

नगर के सिविल लाइन स्थित गोकुलनगर में गुरूवार को एचडीएफसी बैंक की शाखा का उद्घाटन हुआ। ग्राहकों की मांग पर गोकुल नगर शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने फीता काटकर किया। वहीं उद्घाटन के उपरान्त सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व सांसद डाॅ पी.एल पुनिया, क्लस्टर हेड तरूण खन्ना, ब्रांच मैनेजर अशोक सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर अशोक सिंह ने विधायक सुरेश यादव व पूर्व सांसद डाॅ पी.एल. पुनिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि एचडीएफसी एक सुव्यवस्थित बैंक हैं और ग्राहकों को अच्छी सेवाएं प्रदान करता है। बैंक ने समाज के हर वर्ग के वित्तीय समावेशन का बीड़ा उठाया है। बैंक ने गरीबों के सपने पूरे करने की जिम्मेदारी ली है। यही वजह है कि देश का हर व्यक्ति सशक्तिकरण और सामर्थ्यवान होने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

इस कार्य में बैंक की बड़ी भूमिका रही है। विधायक सुरेश यादव ने एचडीएफसी बैंक का शुभारंभ करते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक और बैंक के सभी कर्मियों को बधाई दी। पूर्व सांसद डाॅ पी.एल पुनिया ने कहा कि बैंकों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध करवाकर जन साधारण को अपना भरोसा स्थापित करने के लिए उदारवादी दृष्टिकोण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अनेक प्रकार के काम धंधों के लिए बैंक ऋण उपलब्ध करवा रहे है। आज हर क्षेत्र में बैंकिंग सेवा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आमजन के लिए बैंकों की सेवाएं बेहतर एवं सुविधाजनक होनी चाहिए। क्लस्टर हेड तरूण खन्ना ने कहा कि हमेशा हमारा यही लक्ष्य रहता है, कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं दी जाए। ग्राहकों की मांग को देखते हुए यह शाखा खोली गई है। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों को बधाई देते हुए यह कहा कि आप लोगों की मेहनत, लग्न व समर्पण तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के कारण बैंक हमेशा अग्रणी रहता है। ब्रांच मैनेजर अशोक सिंह ने आगन्तुको का अभिनन्दन व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप सिंह, लखनऊ मुख्य शाखा से आए प्रबंधक इमरान अली, काजल अग्निहोत्री, प्रवेश द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा, अरविंद कुमार, जाबिर अब्बास, बृजेश शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, बाबुल मिश्रा सहित सभी बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

खेल से शरीर का होता है विकास: अनवार अजीम

0

पूर्व चेयरमैन ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

दरियाबाद, बाराबंकी

बुधवार को दरियाबाद कस्बे के स्थित एक मैदान में हजरत दादा मियां मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन सैय्यद अनवार अजीम ने किया। इस मौके पर बोलते हुए अनवार अजीम ने कहा कि क्रिकेट खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है एक टीम मैच जीतती है तो दूसरी टीम वहीं अपनी खेल भावना से सभी लोगों का दिल जीत लेती है। उन्होने यह भी कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता ही है। साथ ही में शरीर का विकास भी होता है। उद्घाटन मैच में दरियाबाद स्पोर्टिंग क्लब एवं जठौती कुर्मियांन के मध्य खेला गया। जिसमे टाॅस जीतकर जठौती कुर्मियांन ने फीलिं्डग का फैसला किया और दरियाबाद स्पोर्टिंग क्लब पहले बल्ले बाजी करते हुए 10 ओवर में 123 रन का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जेठौती कुर्मियान की टीम 105 रन में ढेर हो गयी। 17 रन से दरियाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने मैच जीता। मैन आफॅ द् मैच का पुरस्कार मो. उजेफा को दिया गया। इस मौके पर कामिल, जमशीर खान, उमेश लोधी, सुबहान शेख, अकरम, नम्मू, शकील किदवई, शाहिद, शमीम गाजी, जमाल अंसारी, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।

हिमांशु ने टेबल टेनिस और मधुदीप ने बैडमिन्टन में मारी बाजी

0

राजकीय पॉलीटेक्निक में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता

बाराबंकी

जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें टेबल टेनिस, रंगोली, बैडमिन्टन, डिवेट कंपटीशन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमाशु प्रथम व मधुदीप द्वितीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में मधुदीप व उनकी टीम प्रथम रही, वहीं शालिनी व उनकी टीम द्वितीय रही तथा अमन की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिन्टन में सिंगल व डलब प्रतियोगिता हुई। सिंगल में मधुदीप प्रथम, आदित्य प्रताप सिंह द्वितीय रहे। वहीं बैडमिन्टन डबल में आदित्य, हिमांशु प्रथम व मधुदीप व अभिलास द्वितीय रहे। वहीं बैडमिटन गल्र्स में अन्नया राजपूत प्रथम, नेहा मिश्रा सेंकेड, डिवेट कंपटीशन प्रतियोगिता में पियूष प्रथम, शोभित द्वितीय व अमन मौर्या तीसरे स्थान पर रहे।

कोटेदारों का जुलाई से नहीं मिला लाभांश: विजयपाल

0

आल केयर फ्राइम साॅफ्ट डीलर्स फाउण्डेशन ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी

आल केयर फ्राइम साॅफ्ट डीलर्स फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने अपने दर्जनों कोटेदार साथियों को साथ में लेकर बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त को भेजा। भेजे गये पत्र में जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने कहा कि पूरे प्रदेश में जुलाई 2022 से लेकर अब तक लाभांश कोटेदारों का नही आया है। इतना ही नही माह नवम्बर 2022 का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय योजनाओं का पैसा जमा तो करवा लिया गया लेकिन उसके बाद खाद्यान्न को निःशुल्क बटवाया गया। श्री गौतम ने आगे कहा कि जनपद के उचित दर विक्रेताओं के द्वारा एवं विभिन्न योजनाओं जिसमें आंगनबाड़ी एमडीएम को वितरण का भी भुगतान विगत कई वर्षों से सुचारु रुप से नही किया गया है।

श्री गौतम ने यह भी कहा कि उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण कार्य के दौरान खाद्यान्न तौलने और दुकान किराया के साथ में बिजली एवं विभिन्न मदों में होने वाले खर्च भी नही दे पा रहे हैं। उन्होने प्रदेश खाद्य आयुक्त से नियमित भुगतान किये जाने की मांग की है। श्री गौतम का कहना है कि बाराबंकी जनपद में ही खाद्य और रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश शर्मा रहते हैं जब उनके ही गृह जनपद में यह आलम है तो बाकी जगह तो इससे भी बदत्तर हालत होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीकांत गुप्ता, विजय वर्मा, विनोद भारती, रामबीर सिंह, रेशमा बानो, रजा हैदर, मुकेश सिंह आदि लोग शामिल थे।

जानिए 18 जनवरी के इतिहास के बारे में : Know about the history of 18 January

0

Know about the history of 18 January

मिस्र एवं इजरायल ने 1974 में हथियारों का समझौता किया।
‘नफीसा जोसेफ़’ 1997 में ‘मिस इंडिया’ बनीं।
जॉर्ज क्लूने को 2008 में संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में 2002 में गृह युद्ध समाप्त।
लीबिया 2003 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
हेनरी मोरगन ने 1670 में पानामा पर कब्ज़ा किया।
ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय 1701 को प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का 1862 में गठन।
‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना 1866 में हुई।
‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन 1896 में किया गया।
1952 में मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ़ दंगे भड़के।
1954 को इटली में फनफानी ने सरकार का गठन किया।
जापान तथा अमेरिका ने 1960 में संयुक्त रक्षा समझौता किया।
अमेरिका ने 1962 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

The history of 18 January

Egypt and Israel signed an arms agreement in 1974.
‘Nafisa Joseph’ became ‘Miss India’ in 1997.
George Clooney was made a UN Messenger of Peace in 2008.
The civil war in the West African country of Sierra Leone ended in 2002.
Libya Appointed the chairman of the United Nations Human Rights Commission in 2003.
Henry Morgan captured Panama in 1670.
Frederick III of Brandenburg ascended the throne of Prussia in 1701.
Formation of Arizona Confederate Territory in the US in 1862.

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बुधवार को होगी रिलीज, इस हफ्ते हिट की सौगात

0

Pathaan: Shahrukh Khan’s film ‘Pathan’ will be released on Wednesday, hit gift this week

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बुधवार को ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। शाहरुख और दीपिका दोनों के लिए ये दिन बहुत कांटे का है। 25 जनवरी का दिन दीपिका पादुकोण के लिए पहले लकी साबित हो चुका है, हालांकि शाहरुख के सितारे इस बार किस चाल चलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। साल के पहले महीने के आखिरी शुक्रवार पर सितारे दिलो जान से फिदा रहते हैं। जिनकी फिल्में क्रिसमस वाले शुक्रवार से चूकती हैं, वे सीधे गणतंत्र दिवस वाला हफ्ता पकड़ने की कोशिश करतें हैं।

जानिए 17 जनवरी के इतिहास के बारे में : Know about the history of 17 January

0

Know about the history of 17 January

अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में 1863 को गृह युद्ध हुआ।
केबल कार सिस्टम के लिए एन्डू एस. हैलिदी को 1871 में पेटेंट दिया गया।
प्रूशिया के ख़िलाफ़ जर्मनी ने 1757 को युद्ध की घोषणा की।
दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को ब्रिटेन ने 1852 को मान्यता दी।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने 1895 में इस्तीफा दिया।

स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने 1595 में की।
मुग़ल बादशाह अकबर ने 1601 को असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1913 में रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने 1915 में कब्जा किया।
2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आइलैंड्स को अमेरिका ने 1917 में खरीदा।

सांसद ने महिलाओं की दो पहिया रैली को किया रवाना

0

सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

बाराबंकी

सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु महिलाओं की दो पहिया रैली का आयोजन किया गया। रैली के मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत रहे। रैली में पुलिस विभाग की महिला आरक्षी, जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं तथा जनपद के वाहन विक्रेता डीलरों के महिला कर्मचारीगण तथा साथ ही साथ कुछ अन्य छात्रों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान सांसद उपेन्द्र रावत ने सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया। तदोपरान्त उन्होंने हरी झण्डी दिखाते हुए रैली को देवा तिराहे से प्रस्थान किया। रैली के साथ-साथ परिवहन विभाग का प्रचार रथ भी मौजूद था, जिसमें एलईडी के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा संदेश दिखाया गया एवं प्रचार रथ में उपस्थित कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पैम्पलेट का वितरण भी किया गया। रैली का समापन रामनगर तिराहे पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों के जलपान के पश्चात किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के प्रवर्तन दलों द्वारा जनपद के मुख्य मार्गों पर हेलमेट, सीटबेल्ट, ड्रंक एण्ड ड्राईव एवं बिना रिफ्लेक्टर टेप लगे संचालित वाहनों के प्रति चालान व निरूद्ध की कार्यवाही की गयी। साथ ही साथ जन जागरूकता के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा विषयक पैम्पलेट भी वितरित किया गया। रैली में प्रमुख रूप से एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-प्रथम) डॉ सर्वेश गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला, यात्री व मालकर अधिकारी उमाशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष नगर कोतवाली संजय कुमार मौर्या, यातायात निरीक्षक नन्द कुमार यादव, यातायात उप निरीक्षक संजय कुमार पाल एवं परिवहन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सड़क से सदन तक अजीवन सक्रिय रहे सुंदरलाल: सतीश शर्मा

0

बाराबंकी

वरिष्ठ भाजपा नेता एवम् पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के निधन होने पर भाजपा कार्यालय में रविवार को शोक सभा आयोजित की गई। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हे श्रद्धांजलि दी। खाद्य एवम रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सड़क से सदन तक सुंदरलाल दीक्षित आजीवन सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि गरीब सुदामा की भूमिका में रहने वाले सुंदर लाल के हृदय में कार्यकर्ताओं की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रही। (BJP people paid tribute to his portrait by offering flowers. Minister of State for Food and Logistics Satish Sharma said that Sunderlal Dixit should remain active throughout his life, from road to house. He said that in the heart of Sundar Lal, who played the role of poor Sudama, the service of the workers was the topmost priority.) सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि सुंदरलाल गांव गरीब और किसान के सच्चे हिमायती थे।कहा कि वे भाजपा के लिए आजीवन समर्पित रहे। प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने उनकी मृत्यु को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। जिलापंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने उनके बताए रास्तों पर चलने की सीख दी।

विधायक दिनेश रावत एवम् पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने ने भी उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने उनकी राजनीतिक जीवन की सादगी का हवाला देते हुए कहा कि सुंदरलाल गरीबों के मसीहा थे। संचालन जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर अवधेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख रवि रावत, आकाश पाण्डेय, रत्नेश सिंह, अरविंद मौर्य, मनोज वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, राम सिंह वर्मा, हर्षित वर्मा, सर्वेश अवस्थी, उमेश मिश्रा, राजकरन रावत सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देता है समरसता भोज: मलिक जमाल

0

Samarsata Bhoj promotes mixed culture: Malik Jamal

बाराबंकी

देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध समाजसेवी मलिक जमाल युसूफ ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके खिचड़ी भोज का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सरवर अली खान एवं गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने उन्हें शाल ओढ़ाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मलिक जमाल युसूफ ने कहा कि मकर संक्राति का पर्व मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देता है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोग समरसता का परिचय देते हुए आपसी भाईचारा को मजबूत करते हैं। यह त्यौहार कौमी एकता का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सरवर अली खान ने की। इस मौके पर प्रमुख रुप से गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, समाजसेवी डाॅ विवेक सिंह यादव, भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ कुलदीप सिंह, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश आज़म वारसी, वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खां, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, समाजसेवी मो. उमेर किदवाई, वरिष्ठ अधिवक्ता शऊर कामिल किदवाई, सलाउद्दीन किदवाई, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, तौकीर कर्रार, सरदार आलोक सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, सपा दानिश सिद्दीकी, पूर्व छात्र नेता मनोज वर्मा ‘मन्नू‘, कौशल किशोर त्रिपाठी, अनन्त पाण्डेय, अशोक जायसवाल, सत्यवान वर्मा, अनिल यादव, नीरज दूबे, हरिनंदन सिंह गौतम, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल पाण्डेय, मोहम्मद अतहर, श्रीनिवास त्रिपाठी, जिर्याउहमान, जयसिंह वर्मा, तौफीक अहमद, एहतिशाम खान सहित कई लोग शामिल रहे।

देश की आर्थिक स्थिति और संविधान खतरे में है: अजय गौतम

0

The country’s economic condition and constitution are in danger: Ajay Gautam

बाराबंकी

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 67वां जन्मदिन रविवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गौतम व संचालन जिला सचिव विक्रम गौतम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा अयोध्या, देवीपाटन मंडल के जोन इन्चार्ज हसीब अली ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय एवं सत्ता परिवर्तन की लड़ाई बीएसपी सुप्रीमो मायावती जी लड़ रही है।

अन्य विपक्षी दल जाति, धर्म और मजहब के नाम पर समाज को बांटकर समाज को गुमराह करके सत्ता में बने रहना चाहते है। भाजपा इस देश के दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज की दुश्मन है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों को खत्म करके भाजपा पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का सम्राज्य स्थापित करना चाहती है। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए बसपा गांव चलो अभियान चलाने जा रही है।

जिसमें भजपा सरकार की नाकामियों व बसपा सरकार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर 2024 में बसपा की सरकार बनाना है। विशिष्ट अतिथि मण्डल जोन इंचार्ज अजय गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार के जंगलराज, गुंडाराज से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। देश की आर्थिक स्थिति और संविधान खतरे में है। जिसे बचाने के लिए बसपा का हर कार्यकर्ता आगे आएगा। बसपा सरकार के सुशासन को हर वर्ग याद कर रहा है।

वरिष्ठ बसपा नेता गया शंकर कश्यप ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की बदौलत देश में मण्डल कमीशन लागू होने से पिछड़ों को शिक्षा, नौकरी आदि में आरक्षण मिलना शुरू हुआ था। लेकिन पूर्व में मझडल कमीशन की दुश्मन रही भाजपा ने वर्तमान में पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करके और संवैधानिक व्यवस्था लागू करना चाहती है। जिसे बसपा बर्दास्त नहीं करेगी। स्थानीय निकाय के चुनाव में पिछड़े समाज के लोग बसपा का साथ देकर भाजपा को करारा जवाब देंगे।

जिलाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता अगामी चुनाव में हर बूथ, हर घर तक पहुंचकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से, डाॅ माधव सिंह पटेल, विजय कुमार, के के रावत, बराती लाल, जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप मिश्रा, महासचिव अरविन्द यादव, आसिफ खान, अनिल गौतम, दिग्विजय गौतम, नौमी लाल फौजी, अजय गौतम, राधेश्याम रावत, विक्रम रावत, सूरत रावत, मुकेश कनौजिया, साहब शरण पटेल, रामू गौतम, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र गौतम, पीपी गौतम, आरडी राव, अनूप वर्मा, मंगल गौतम, सरोज गौतम, सन्तराम गौतम, राजेश भारती, अशोक वर्मा समेत बसपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बनाई स्वामी विवेकानंद की विशाल पोर्टेट : Applied for India Book of Records

0

Applied for India Book of Records

बाराबंकी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया। जिले की सभी इकाइयों पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की विशालकाय चित्र बनाकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचा। 12 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाए गए रंगोली चित्र को देखने के लिए स्कूली विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। नगर के शिक्षाविद, व्यवसायी एवम् अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी काफी संख्या में विवेकानंद के चित्र को देखने एवम् अपने कैमरों में कैद करने पहुंचे। अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने चित्र बनाने वाले कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। चित्र के चारों तरफ कतारबद्ध खड़े विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदे मातरम, आज के आनंद की, जय विवेकानंद की जैसे गगनचुंभी जयकारे लगाते रहे।

 

क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही व जिला प्रचारक अभिषेक ने विशालकाय चित्र बनाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभाग संगठन मंत्री सुमित प्रताप ने बताया कि इस रंगोली चित्र को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रचारक अभिषेक, प्रांत मंत्री आकाश पटेल, प्रांत सह मंत्री सरदार हरप्रीत सिंह, संगठन मंत्री आकाश शुक्ला, डॉ अजय कुमार वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, डॉ सुजीत चतुर्वेदी, संतोष सिंह, देव गुप्ता, पंकज गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, निशांत, आदर्श, भूपेंद्र, सरदार कनवर सिंह मौजूद रहे।

Know about the history of 12 January: जानिए 12 जनवरी के इतिहास के बारे में

0

Know about the history of 12 January

यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर 1998 में सहमत हुए।
भारत का 2001 में इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण
छत्रपति शाहू जी को 1708 में मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को 1757 में पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद 2003 में संसद की अध्यक्ष बनीं।
रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर 1990 में प्रतिबंध लगाया।
अमरीकी संसद ने 1991 में कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को 1934 में चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का 1866 में गठन हुआ।
पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 1908 में पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।

The history of 12 January

In 1998, 19 countries in Europe agreed to ban human cloning.
India’s denial of Indonesia-Russia-China treaty in 2001 due to dam construction plan on Naif river
Chhatrapati Shahu was crowned the Maratha ruler in 1708.
Britain took over the Bandel province of West Bengal from Portugal in 1757.
Troops deployed after tensions along Bangladesh-Myanmar border.
Linda Babulal, a woman of Indian origin, became the Speaker of the Trinidad Parliament in 2003.
Romania banned the Communist Party in 1990.

जानिए 10 जनवरी के इतिहास के बारे में : Know about the history of 10 January

0

Know about the history of 10 January

वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से 1920 में प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
लंदन में 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे।
ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने 1824 में सीमेंट बनाई।
ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से 1616 में मुलाकात की।
इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र 1623 में प्रकाशित हुआ।
लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा 1863 में शुरू हुई।
ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने 1912 में भारत छोड़ा।
भारतीय चाय 1839 में इंग्लैंड पहुँची।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को 1916 में हराया।

The history of 10 January

World War I ended in 1920 when the Warsaw Pact officially came into effect.
The first meeting of the United Nations General Assembly in London in 1946 was attended by representatives of 51 nations.
In which all 35 people aboard the plane were killed.
British chemist Joseph Aspidian made cement in 1824.
The British ambassador Sir Thomas Roe met Jahangir in 1616 at Ajmer.
The world’s first newspaper called Gazette was published in 1623 in the city of Venice, Italy.
The world’s first underground train service opened in London in 1863.

इसमें पीएम मोदी के प्रधान सचिव और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल, जोशीमठ भू धंसाव मामले पर पीएमओ में हुई आज एक हाई लेवल मीटिंग

0

एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की चार टीमें पहले ही जोशीमठ पहुंच चुकी हैं। इस बीच जोशीमठ की जमीन में दरारें बढ़ती जा रही हैं। आपता प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल ने स्थिति का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेज दी है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कई निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, आईआईटी रुड़की, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी एंड सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से कहा गया कि वे विशेषज्ञों की टीम के जरिए अध्ययन करें और सिफारिशें दें। जोशीमठ भू धंसाव मामले पर पीएमओ में हाई लेवल मीटिंग हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव उत्तराखंड ने जोशीमठ से प्रधानमंत्री कार्यालय को जानकारी दी। जोशीमठ के 25 फीसदी इलाके इस भू धंसाव से प्रभावित बताए जा रहे हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस मामले में याचिका दाखिल की है। याचिका में मांग की गई है कि प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता दी जाए और उनकी संपत्ति का बीमा करवाया जाए।

सड़क पर भरा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी

0

मसौली, बाराबंकी

सरकार की गडढा मुक्ति अभियान का असर लोक निर्माण विभाग पर नही पड़ रहा है। सफदरगंज-रामनगर मार्ग पर रामपुर सहादतगंज कस्बे के निकट सड़क पर सरकार के गडढा मुक्ति सड़क का वादा पूरा होता नही दिख रहा है। जानलेवा बन चुका भारीभरकम सड़क पर बना गड्ढा तालाब का रूप ले चुका है आये दिन दुर्घटनाये आम बात हो गयी है लेकिन विभागीय अधिकारियों एव कर्मचारियों को उक्त गड्ढा नजर नहीं आ रहा है। उल्लेखनीय हो कि सरकार के गडढा मुक्ति सड़क अभियान के तहत बड़े स्तर पर क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य किया गया है। विभाग ने शासन को सड़कों के चकाचक होने की रिपोर्ट भी भेज दी लेकिन जल्दबाजी एव लापरवाही से की गई मरम्मत की पोल कुछ ही दिनों में खुलने लगी हैं।और जिन सड़को की मरम्मत की गई वही सड़के पुनः गडढों में तब्दील होने लगी है। सड़क पर डाली गई गिट्टियां राहगीरों के लिए आफत बन रही हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सफदरगंज रामनगर मार्ग बदहाल हो गई हैं रामपुर सहादतगंज कस्बे के निकट बने बड़े बड़े जानलेवा गडढे आवागमन में बाधक बने हुए है। राज्य मार्ग का दर्जा प्राप्त इस सड़क पर आवागमन हमेशा बना रहता है। एक हाइवे से दूसरे हाइवे को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों का भी हररोज आवागमन बना रहता है परन्तु सड़क की बदहाली पर किसी का ध्यान नही जा रहा है। बगैर बारिश के बाद भी गन्दा पानी इन गडढों में भरा रहता है जिससे पक्की सड़क पर हमेशा गन्दे पानी का जलभराव बना रहता है जो राहगीरों एव दो पहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना रहता है और आये दिन दुर्घटनायें होती रहती हैं। बहरहाल गूंगे बहरे लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों एव कर्मचारियों की अनदेखी किसी दिन बड़े हादसे को दावत दे सकते है जिन्हें शायद इंतजार है।

नए लोगों को सहकारिता से जोड़ेगी भाजपा: शशांक

0

भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिला सहकारिता सदस्यता बैठक

बाराबंकी

प्रदेश में आगामी सहकारिता चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने गांव-गांव तक समितियों के गठन के साथ ही नए लोगों को सहकारिता से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को जिला सहकारिता सदस्यता बैठक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में सहकारिता के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने नए सदस्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सहकारिता के चुनाव में भाजपा नया इतिहास रचेगी। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक अतुल बाजपेई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सहकारिता को जन आंदोलन बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी गांव तक सहकारिता को पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी गुरुशरण लोधी, संयोजक प्रदीप वर्मा, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी, डॉ अंजू चंद्रा, प्रवीण सिंह सिसौदिया, ब्रजेश रावत, करुणेश वर्मा मौजूद रहे।

भूमि विवाद की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण: डीएम

0

सदर तहसील मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बाराबंकी

शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए, और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उक्त बातें आज यहां तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कही । इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाय, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील रामसनेहीघाट में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील रामनगर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 116 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील नवाबगंज में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 64 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 28 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 09 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 05 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 10 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ पल्लवी सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादी गण उपस्थित रहे।

कपड़ा बैंक ने गरीबों को ठंड से दी राहत : Textile bank gave relief to the poor from cold

0

बाराबंकी

नगर के छाया चौराहे पर कपड़ा बैंक द्वारा निःशुल्क गर्म कपड़ों का वितरण शिविर लगाया गया। ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमन्द लोगों ने पहुँचकर कपड़े प्राप्त किये। पत्रकार स्वर्गीय हरिप्रसाद वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग द्वारा कई वर्ष पूर्व शुरू किया गया कपड़ा बैंक इस बार भी कड़ाके की ठंड में राहत पहुँचा रहा है। शनिवार को कपड़ा बैंक प्रभारी गुलज़ार बानो के नेतृत्व में छाया चौराहा स्थित बलभद्र सिंह चहलारी पार्क के सामने वितरण शिविर लगाया गया। जिसमें लोकतंत्र सेनानी अजय सिंह गुरुजी, प्रदीप सारंग, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा, आँखें फाउंडेशन अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, भारत सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पटेल, ग्रीन गैंग समन्वयक बंकी अब्दुल खालिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर महिला ग्रीन गैंग प्रभारी शशि प्रभा वर्मा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों वाली गर्म ऊनी टोपियाँ कपड़ा बैंक को दान किया। जिनका वितरण किया जाएगा।

मेडिकल स्टोर पर विभाग का छापा, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

0

बाराबंकी

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने गुरूवार को दो मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। बरामद दवाओं का कोई ब्योरा मेडिकल स्टोर स्वामी नहीं दे पाया है। टीम की कार्रवाई से जुड़े दो लोगों पर कार्यावाही की बात कही गई है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। इसके चलते कई मेडिकल स्टोर बंद हो गए। विदित हो कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर जीसी श्रीवास्तव सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्या मण्डल अयोध्या के निर्देश में सुमित वर्मा औषधि निरीक्षक अयोध्या, शैलेन्द्र प्रताप सिंह औषधि निरीक्षक अंबेडकर नगर, अनीता कुरील औषधि निरीक्षक सुल्तानपुर एवं सीमा सिंह औषधि निरीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम व पोस्ट छेदा, थाना मोहम्मदपुर खाला तहसील फतेहपुर में बिना लाइसेंस के संचालित दो मेडिकल स्टोर्स पर छापे की कार्यवाही की गई।

जिन्हे राम प्रताप वर्मा पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी ग्राम लालापुर मजरे, पो0 छेदा एवं अरुणकुमार पुत्र राम भारत निवासी धनवलिया बिंदौरा धरथरिया फतेहपुर एवं सुनील कुमार पुत्र महंगु निवासी सरैया मसूदपुर सीतापुर द्वारा संचालित किया जाता पाया गया। मौके पर राम प्रताप वर्मा द्वारा संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर से रु 65 हजार की एलोपैथिक औषधियाँ सीज की गई तथा 02 औषधियों के नमूने संग्रहीत किए गए। वही अरुणकुमार एवं सुनील कुमार द्वारा संचालित किए जा रहे अरुण मेडिकल स्टोर से रुपये 40 हजार की एलोपैथिक औषधियाँ, जिनमें फिजिशियन सैंपल भी सम्मिलित है सीज की गई। 02 औषधियों के नमूने संग्रहीत किए गए। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात दोषी व्यक्तियो के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

पिता की पुण्यतिथि पर अभिनेता आदित्य ओम ने बांटे कंबल

0

जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के मददगार थे रमाशंकर सिंह: राजनाथ

बाराबंकी

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के सहयोगी रहे स्व रमाशंकर सिंह (आईएएस) की पांचवी पुण्यतिथि पर गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर स्व रमाशंकर सिंह की स्मृतियों को याद उनके सामाजिक कार्यों की चर्चा हुई। इस मौके पर स्व रमाशंकर सिंह के बेटे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार आदित्य ओम ने 50 निर्धन, गरीब व जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े व कम्बल बांटे। सभा की अध्यक्षता कर रहे गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि स्व. रमाशंकर सिंह 80 के दशक में बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद की। शोषितों और पीड़ितों के वह हमेशा हमदर्द रहे। साझी विरासत को मानने वाले धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे। यही नहीं उनका सामाजिक दायरा इतना बढ़ा था कि सेवानिवृति के बाद भी बाराबंकी से उनका आत्मीय रिश्ता कभी कम नहीं हुआ। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के सभी गतिविधियों में उनकी विशेष रूचि रहती थी। सिने स्टार आदित्य ओम ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पिता के संस्कारों से सीखा। गरीबों की सेवा करने से मुझे एक अलग प्रकार की ऊर्जा मिलती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकारों को भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा भीषण ठंड में गरीबों को गरम कपड़े और कंबल उपलब्ध कराने के लिए का कार्य अत्यंत सराहनीय कार्य है और इस तरह का कार्य समाज के सभी लोगों को करना चाहिए। इस तरह के कार्यों की महत्ता तब बढ़ जाती है जब कोई व्यक्ति सीमित संसाधन में कार्य करता है। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर 50 जरूरतमंदों को गरम कपड़े व कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोग कंबल पाकर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर इलाहाबाद से आए समाजसेवी देवर्षि सिंह, यूथ आइकान असद साजिद, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, नीरज दूबे, धनंजय शर्मा, विजय कुमार सिंह, अशोक जायसवाल, पवन शर्मा, तौफीक अहमद, सत्यवान वर्मा, रामू वर्मा, राजू सिंह, आजम जैदी, अमजद अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

पवन गौतम ने हमेशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान: अजय

0

बसपा नेता पवन गौतम के निधन पर आयोजित हुई शोकसभा

बाराबंकी

बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या मंडल कोआडिनेटर एवं मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम के निधन पर जिला कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की तथागत बुद्ध भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज अजय गौतम मौजूद रहे। श्री गौतम ने कहा कि स्व पवन गौतम पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने बसपा में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की नींव को मजबूत करने का काम किया। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। हम लोगों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर पार्टी और देश के विकास लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि पवन गौतम संगठन में कई अहम पदों पर काम कर चुके थें।

उनके पास संगठन को चलाने का काफी अनुभव था। जिस अनुभव का बसपा को काफी लाभ मिला। वह संगठन में अहम पदों पर रहते हुए कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने के हमेशा पक्षधर रहे। उन्होंने दलितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों और सर्वसमाज के मुद्दों पर मजबूती के साथ काम किया। यही वजह रही बसपा सुप्रीमों मायावती ने उन्हें कोआडिनेटर ही नहीं बल्कि मिल्कीपुर विधानसभा का प्रत्याशी भी बनाया। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता विजय कुमार, जिलाध्यक्ष प्रमोद गौतम, डॉ माधव सिंह पटेल, पीपी गौतम, नौमी लाल, सभासद अनूप गौतम, मोहित सैनी, तुलसी प्रसाद राजदान, प्रदीप गौतम, विक्रम गौतम, बीएल गौतम, विजय अंबेडकर, हरिराम गौतम, हरि नाम गौतम, राजकुमार, अमर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

स्व‐ अशोक सिंह ने किया समाज को जागरूक: हर्षित राजकुमार

0

बाराबंकी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एसबीएस पब्लिक स्कूल नरौली के प्रबंधक स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की जयन्ती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के बेटे हर्षित राज कुमार ने एसबीएस पब्लिक स्कूल में पूरे विधि विधान से हवन पूजन कर उनका जन्मदिन मनाया। हर्षित ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा समाज से जुड़े रहे। उनकी व्यवहारिकता और सादगी का कोई सानी नहीं था। वह गरीबों के मददगार और शिक्षित समाज के पैरोकार थे। उन्होंने नरौली जैसे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण संस्थान खोलकर गांव के बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया था। उनके अधूरे काम को पूरा करना ही मेरा धर्म है। इस मौके पर एसबीएस पब्लिक स्कूल के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।