Home Blog Page 12

अब्बास अली ने समाजवादी आन्दोलन में निभाई अहम भूमिका: राजनाथ

0

बाराबंकी

कैप्टन अब्बास अली ने समाजवादी विचारधारा को भी मजबूत करने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस स्वतंत्रता सेनानी ने आजाद हिन्द फौज के माध्यम से देश को स्वतंत्र कराने के लिए जो संघर्ष किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। समाजवाद के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया के करीबी रहे कैप्टन अब्बास अली ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यह बात गांधी भवन में स्वतंत्रता सेनानी, जनता पर्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी रहे स्व कैप्टन अब्बास अली की 103 वीं जयन्ती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कही। इस दौरान श्री शर्मा ने उनके कई संस्मरण साझा करने हुए उन्हें समाजवादी आन्दोलन को योद्धा बताया। उन्होंने बताया कि स्व अब्बास अली आजादी से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज (आईएनए) के सेनानी थे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके अब्बास अली वर्ष 1939 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में भर्ती हुए थे। लेकिन, जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सशस्त्र क्रांति का बिगुल फूंका तो वह अंग्रेजी सेना की नौकरी छोड़कर आईएनए में शामिल हो गए। अंग्रेजी शासन में अब्बास अली को मौत की सजा सुनायी गई थी। लेकिन, उस पर अमल से पहले ही मुल्क आजाद हो गया और उन्हें रिहा कर दिया गया। श्री शर्मा ने कहा कि अब्बास अली डॉ राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव और जय प्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं से प्रभावित होकर राजनीति में आए। वर्ष 1966 में उन्हें संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का राज्य महासचिव भी बनाया गया था। देश में आपातकाल के दौरान इसका विरोध करने पर कैप्टन अब्बास अली को जेल में डाल दिया गया। बाद में वह एमएलसी और जनता पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष भी बने। सभा के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सरवर अली खान ने बताया कि अब्बास अली उन समाजवादी नेताओं में रहे है जिन्होने संघर्ष को अपने जीवन का आधार बनाया। डा. लोहिया के अनुयायी होने के बाद उन्होनें गरीबों, शोषितों और किसान मजदूरों की आवाज को कभी कमजोर होने नहीं दिया। वर्तमान पीढी को अब्बास अली जैसे सेनानियों के बारे में पढ़ने और उनके विचारों को अमल करने की जरूरत है। सभा का संचालन पाटेश्वरी पस्राद ने किया।  इस मौके पर प्रमुख रूप से मो उमैर किदवाई, विनय कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक शुक्ला, सरदार राजा सिंह, सलाउद्दीन किदवाई, सत्यवान वर्मा, मृत्युंजय शर्मा, हुमायूं नईम खान, अशोक जायसवाल, विजय कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, नीरज दूबे, राजेश यादव, उमानाथ यादव ‘सोनू‘, अर्ताउरहमान, जमील अहमद अंसारी, मनीष सिंह, जमाल नईम खान, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रयास ट्रस्ट ने दिव्यांगजनों को बांटे कम्बल

0

बाराबंकी

सीएमओ कार्यालय पर प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग जन सशक्तिकरण के सहयोग से बनने वाले दिव्यांग यूटीआई कार्ड कार्यक्रम में प्रयास ट्रस्ट के अध्यक्ष विभव शुक्ला एव संरक्षिका अनीता शुक्ला ने शिवशरण भगवती प्रसाद सेवा संस्थान के कर्मठ पदाधिकारियो के सहयोग से दिव्यांगजनो को कम्बल वितरण किया। प्रयास ट्रस्ट की संरक्षिका अनीता शुक्ला ने कहा कि दिव्यांगता एक बीमारी का नाम नहीं है दिव्यांगता, अवस्था होने पर होती है दिव्यांगता, ईश्वर का अभिशाप नहीं है। मनुष्य का जीवन धारण करना जन्म लेना और प्रकृति के अंश, प्राणी, जिसे हम चौरासी योनी कहते हैं, उनमें भी और मनुष्यों में भी विकलांगता होती है जो कि ऊपर वाले की देन होती है, प्रकृति की देन होती है दिव्यांगता। लेकिन कई बार मनुष्य हादसे या अपने द्वारा की गई गलती की वजह से भी दिव्यांग हो जाते है जिन्हें हीन भावना से नही देखना चाहिए बल्कि मदद करनी चाहिए जिससे उनमें आत्मचेतना जाग्रत हो। इस मौके पर समर वर्मा, अमित मिश्रा, लालू यादव, प्रदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग का उदघाटन

0

बाराबंकी

विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत पवैयाबाद मजरे भिटहा में डामर रोड से राममनोहर के घर तक लगभग 10 की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ने फीता काट कर किया स इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने कहा जो रब है वही रहमान है का सन्देश देने वाले सुप्रसिद्ध सूफ़ी संत की धरती देवा क्षेत्र का कोइ भी मार्ग या नाला कच्चा न रहे ऐसा प्रयास किया जा रहा है,

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से समस्त विकास खण्ड के गांवो का समुचित विकास के क्रम में देवा ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त हो इसके लिऐ जो भी संभव होगा वो किया जायेगा स गांव पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख का ग्रामीणों ने पूर्व प्रमुख इच्छवाक मौर्य के नृतत्व में मल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर विशेष रूप से अवर अभियंता वाई के सिंह, एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम, करुणेश वर्मा, प्रधान मान सिंह, विपिन यादव, प्रधान रामनाथ यादव, बीसीसी दुरपति गौतम, दीपक मिश्रा, समाजसेवी रामू यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ओबीसी आरक्षण लागू होने तक आप करेगी जनान्दोलन: धर्मवीर

0

बाराबंकी

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिलाने की मांग को लोकर सोमवर को नगर के गन्ना संस्थान स्थित धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी ने शान्तिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने एक मांगपत्र लिा प्रशासन के माध्यम से सूबे के राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को सौंपा। धरना का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करके, आयोग बनाकर, सर्वे करवा कर आरक्षण लागू करना था। लेकिन जान बूझकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ऐसा गड़बड़ आरक्षण किया, कि हाईकोर्ट ने इनके आरक्षण को रद्द कर दिया। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने यह तक कह दिया कि, ‘अगर आप प्रक्रियाओं का पालन करते हैं तो आरक्षण में ओबीसी को उनका हक मिलेगा और अगर बगैर प्रक्रिया के आरक्षण व्यवस्था लागू की तो बिना आरक्षण के ही चुनाव करा दो।‘ आम आदमी पार्टी का साफ तौर पर मानना है कि यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई है।

इसके लिए जो भी अधिकारी और सरकार के लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पिछड़ों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है। इस मुद्दे पर भी पिछड़ों को उनका हक दिलाकर रहेगी। भाजपा सरकार पिछड़ों के खिलाफ है, आरक्षण के खिलाफ है और पिछड़ों को उनका हक देने के खिलाफ है। लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा के ऐसे कदमों के खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी और पिछड़ो को उनका हक दिलाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण लागू नही किया तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीके से बड़े स्तर का आंदोलन करेगी। इस मौक़े पर नूर सिद्दीक़ी, जुगराज सिंह, मुन्ना रावत, प्रणीत मौर्या, पंकज वर्मा, कामिल, अभिषेक, सतेंद्र, नसीम, प्रदीप वर्मा, सूरज, रितिक, विजय, उमाकान्त, आलोक मौर्या, आकाश वर्मा, जयकरन, मनोज सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉक्टर बनकर पिता के सपनें को साकार करेगी दीप्ति शुक्ला

0

बाराबंकी

जिले की छात्रा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा दीप्ति शुक्लाा ने अच्छी रैंक के साथ नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिनके मेेडिकल में चयन से परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके घर जश्न का माहौल रहा। छात्रा दीप्ति शुक्ला के पिता रामकिशोर शुक्ला महारानी लक्ष्मी बाई इं कालेज के प्रबंधक है। इसके अलावा वह समाजसेवी व राजनेता भी है। दीप्ति शुक्ला ने महारानी लक्ष्मी बाई इं कालेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा अवध विश्वद्यिालय से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी कर रही थी।

उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी अलॉटमेंट पत्र के अनुसार दीप्ति शुक्ला का चयन अनारक्षित वर्ग में सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए हुआ है। छात्रा दीप्ति शुक्ला ने बताया पिता रामकिशोर शुक्ला के सपने को साकार करने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है, तब जाकर मैंने यह सफलता हासिल की। इस सफलता के पीछे छात्रा ने अपने गुरुजन, माता, पिता एवं दोस्तों से प्रेरणा मिलने की बात कही। छात्रा दीप्ति शुक्ला के पिता रामकिशोर शुक्ला ने पुत्री के सफलता को उनकी मेहनत का फल बताया। पुत्री के सफलता की खुशी इस कदर थी कि वह भावुक हो गए। छात्रा दीप्ति शुक्ला ने ये सफलता हासिल कर प्रदेश में जिला का नाम रौशन किया है। जिसके लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे है।

शुद्धता व विश्वास का पर्याय बनेगी देवीगंज खोया मंडी: राजू भैया

0

रामसनेहीघाट, बाराबंकी

देवीगंज की खोया मंडी आने वाले समय में ग्राहकों के लिए शुद्धता व विश्वास का पर्याय बनेगी। इस मंडी से क्षेत्र के तमाम पशुपालकों व किसानों तथा युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।यह मंडी तमाम दुग्ध एवं मिष्ठान के व्यापारियों व ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाएगी। उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने आज देवीगंज चौराहे पर विवेकानंद शुक्ल व प्रभाकर तिवारी के द्वारा संयोजित खोया मंडी का शुभारंभ करते हुए कही। सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि देवीगंज चौराहे पर खोया मंडी का आगाज करके युवा समाजसेवी विवेकानंद शुक्ला ने ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की एक अच्छी पहल की है ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देवीगंज की खोया मंडी ग्राहकों व उपभोक्ताओं में शुद्धता व विश्वास का पर्याय बनकर उभरेगी। राजू भैया ने कहा कि देवीगंज खोया मंडी से तमाम पशुपालकों व किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही इस खोया मंडी से तमाम लोग खोया उत्पादन तथा पनीर उत्पादन के मामले में आगे बढ़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राप्त करेंगे। जबकि सबसे अच्छी बात यह है कि देवीगंज खोया मंडी से आर्डर पर ग्राहकों को घर तक खोया व पनीर पहुंचाया जाएगा।

खोया मंडी के संयोजक युवा समाजसेवी विवेकानंद शुक्ला विवेक ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि देवीगंज की खोया मंडी में ग्राहकों व उपभोक्ताओं तथा दुकानदारों को शुद्धता के साथ खोया एवं पनीर उपलब्ध कराया जाए। खोया व पनीर की यह मंडी सोमवार तथा शुक्रवार को लगाई जाएगी। इस दौरान विवेकानंद शुक्ल एवं प्रभाकर तिवारी ने यह भी कहा कि यहां पर आने वाले सभी खोया व पनीर व्यापारियों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने पूजन अर्चन के साथ खोया तौल कर खोया मंडी का विधिवत शुभारंभ किया। जबकि श्री भैया का यहां पर विवेक शुक्ला प्रभाकर तिवारी , दिनेश रावत देवनाथ आदि के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जबकि खोया मंडी के शुभारंभ पर आज पहले दिन लगभग डेढ़ कुंटल खोया एवं 80 किलो पनीर का खरीद की गई। विक्रेता किसान पुत्तीलाल व राम अचल तो क्रेता लवकुश तिवारी, हरीश मिष्ठान मऊ व अन्य रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से लवकुश कुमार, हरिहर सिंह, हर्षित कुमार, सचिन कुमार शुक्ल, भास्कर शुक्ला, देवनाथ दुबे, विनोद कुमार, लवलेश कुमार तिवारी, हरीश जायसवाल, राधे चौरसिया,राम मिलन यादव, सूरज सिंह, मोनू पाठक, गौरव शुक्ला, सरोज त्रिलोकी कैटर्स, जगदेव, लकी यादव ,जहीर, कल्लू, चंदन, गुडडू मिश्र समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0

फतेहपुर, बाराबंकी

तहसील फतेहपुर की नगर पंचायत बेलहरा में व्यापारियों व किसानों द्वारा सिक्किम में शहीद हुए 16 जवानों की याद में डॉक्टर विश्वनाथ चौराहे से बाबा साहब चौराहे तक 6 बजे शाम को कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के निधन की सूचना के बाद उपस्थित सभी लोगों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर बेलहरा ब्यापार मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता राजू खान, भाकियू (भानू) के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह, तहसील उपाध्यक्ष सुनील सोनी, नगर अध्यक्ष बेलहरा सूरज रस्तोगी, अजय सोनी, मोहम्मद आलम, अताउर रहमान, अरुण सिंह, शुभम सोनी, शुभम सिंह सहित कई लोगों कैंडल मार्च में पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों की सूची तैयार करे: सीडीओ

0

बाराबंकी

कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जनपद बाराबंकी के पर्यटन, धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के विकास हेतु जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं पर विचार, जनपद में पर्यटन एवं संस्कृति के उत्थान हेतु मेला, महोत्सव, ईको टूरिज्म, रूरल डेवलपमेंट, पर्यटन स्थलों का ब्रोशर छापने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों की सूची तैयार कर ली जाये। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव भी प्राप्त किये जाये। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जालसाज संजय सिंगला गिरोह का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

0

बाराबंकी

जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्लाट व मकान के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले संजय सिंगला गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, उ0नि0 राजेश कुमार गुप्ता, उ0नि0 सौम्य कुमार जायसवाल, हे0का0 शिवमूरत सक्सेना, हे0का0 रामनबल बादल, म0हे0का0 ऊषा मांझी व का0 रवी वर्मा द्वारा कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 969/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 109, 120बी भादवि से सम्बन्धित 25,000 रुपये के इनामियां व वांछित अभियुक्त सिद्धार्थ नाथ गर्ग पुत्र कैलाश नाथ शुक्ला निवासी हालपता प्रेसीडेन्सी इन्कलेव शिवपुरी कालोनी फरीदीनगर थाना इन्दिरानगर जनपद लखनऊ मूलपता बेरिया थाना शिकारपुर जनपद पश्चिमी चम्पारन बिहार को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 533, 534, 535 व 536/2022 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 109 भादवि में भी वांछित था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सिद्धार्थ नाथ गर्ग, संजय सिंगला व उसके सहयोगी के साथ मिलकर पेशेवर गवाह बन कर लोगों को प्लाट व मकान की रजिस्ट्री करवाता था।

नई पेंशन नीति के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0

बाराबंकी

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू०मा०) शिक्षक संघ के प्रान्तीय निर्देश के क्रम में शुक्रवार को समस्त ब्लाकों में नई पेंशन नीति एवं जबरदस्ती वेतन काटने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं महामंत्री मो0 एखलाक के संयोजकत्व में ज्ञापन दिया गया।

जिसमें समस्त ब्लाकों पर सैकड़ों शिक्षक/शिक्षकाएं उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया संगठन ने जबरदस्ती एनपीएस थोपे जाने तथा जबरदस्ती एनपीएस कटौती करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है। क्योंकि नई पेशन नीति में तमाम खामियां है यह कर्मचारियों के साथ धोखा है सेवानिवृत्त के समय कर्मचारियों को कोई निश्चित लाभ प्राप्त नहीं प्राप्त होता है। यह नीति जोखिम पूर्ण एवं शेयर मार्केट पर आधारित है। यदि शासन नई पेंशन नीति को अनैतिक दबाव बनाने हेतु शिक्षकों का वेतन बाधित करती है तो आगामी 18 जनवरी को संगठन जनपद मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

0

बाराबंकी

जिला ग्राम्य विकास संस्थान सभी 3 दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, समूह की दीदीयों को जिला आपदा अधिकारी प्राची उमराव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात सुल्तान मेहंदी संयुक्त निदेशक जी द्वारा आपदा से निपटने एवं कार्ययोजना बनाने व पंचायती राज व्यवस्था, बैठकों, जीपीडीपी एवं समितियों के बारे मे विस्तार से बताया। प्रशिक्षण मे हंसराज जी द्वारा जलभराव, सूखा, ऊसर, खाद एवं आपदा के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। अंत में सभी प्रशिक्षण ले रहे अभ्यार्थियों को महबूब आलम सत्र प्रभारी द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर जमनेश कनौजिया, अंकित शुक्ला, गीतांजलि वर्मा, अंजलि वर्मा, आदित्या वर्मा, वीरेंद्र कुमार, लल्ली देवी, प्रशांत कुमार, विष्णु प्रताप, सुशील कुमार आदि लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।

हरख ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों में लगी चौपाल

0

जैदपुर, बाराबंकी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में ही होगा समाधान के द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। हरख ब्लॉक क्षेत्र की 3 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई गई। जहां पर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जमा हुए। एक ग्राम पंचायत में नकल से संबंधित शिकायत मिली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक दिन पहले ही विभाग को निर्देश देते हुए कहा था कि गांव की समस्या का गांव में ही समाधान करने के लिए ब्लॉक के 3 गांव में 1 दिन में चौपाल लगाकर सभी तरह की समस्याएं सुनी जाए।

जिसके चलते हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत नानमऊ, सेठमऊ व लक्ष्मणपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी मनरेगा डीके मोहन, एडीओ पंचायत राजेन्द्र प्रसाद यादव, एडीओ आईएसबी सुनील कुमार नंदा, एडीओ महिला मीना श्रीवास्तव, सचिव बृजेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, सूरज कुमार चौपाल में मौजूद होकर लोगों की समस्याएं सुनी। लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत में नकल न मिलने की शिकायत सुखाना देवी ने की थी। बाकी ग्राम पंचायत में एक भी शिकायत चौपाल में माध्यम नहीं आई। इस संबंध में एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की 3 ग्राम पंचायतों में समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया था। लेकिन सिर्फ 1 ग्राम पंचायत में नकल के संबंधित शिकायत मिली थी।

प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा की डीडीओ ने की प्रशंसा

0

बाराबंकी

प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा का निरीक्षण जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार एवं बीडीओ पूजा पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से क्यूआर कोड कैसे स्कैन किया जाता है इसकी जानकारी ली। जिला विकास अधिकारी को कक्षा 3 के छात्र आयुष वर्मा ने क्यूआर कोड स्कैन की जानकारी दी। इस दौरान डीडीओ को विद्यालय का हरियाली युक्त एवं साफ सुथरा वातावरण देख अच्छा लगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाई जा रही हरियाली मुहिम की प्रशंसा भी की। उन्होंने सभी बच्चे व अध्यापको के कार्यों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा बच्चों को लगातार इसी तरह मिलकर कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विकास अधिकारी को एक हरियाली उपहार दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, मंजू वर्मा, शशि बाला, छात्रा मीनू, शिवानी, कशिश, सौम्या, आयुष आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

मोदी की माताजी के निधन पर शोक

0

राज्यमंत्री सतीश शर्मा सहित विधायकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बाराबंकी

प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन का निधन होने पर भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके संस्कारों का प्रतिफल आज पूरा विश्व देख रहा है। उन्होंने कहा हीराबा के लालन पालन ने ऐसे प्रतिमान स्थापित कर दिए हैं जो दैवीय महिमा के सिवा और कुछ नहीं हो सकता। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष रावत, अरविंद मौर्या, रोहित सिंह मौजूद रहे।

लोकबंधु की पुण्यतिथि पर होगा पुस्तक विमोचन

0

बाराबंकी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी आन्दोलन के सतत योद्धा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकबंधु राज नारायण की 36वीं पुण्यतिथि पर गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा शनिवार, 31 दिसंबर 2022 को प्रातः 11 बजे गांधी भवन में स्मृति सभा एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक राजनाथ शर्मा ने बताया कि ‘लोकबंधु राज नारायण के लोग‘ संस्था के अध्यक्ष एवं समाजवादी चिंतक शाहनवाज कादरी कृत पुस्तक ‘राजनारायण-एक नाम नहीं इतिहास है‘ का विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर लेखकीय वक्तव्य शाहनवाज़ कादरी समाजवादी चिन्तक देंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री आर‐के चौधरी, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व विधायक सरवर अली, वरिष्ठ राजनेता अमीर हैदर, यश भारती से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार मधुकर त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्पल राय, समाजसेवी उमेर किदवई, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनन्द उपस्थित रहेंगे।

चन्द्रशेखर बने पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

0

बाराबंकी

स्वस्थ जनपद की रूप रेखा को ध्यान में रख कर नव युवकों एवं युवतियों के लिये एक पावर लिफ्टिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकडों लोगों ने प्रतिभाग कर कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव किया। नगर पंचायत बंकी क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित यश जिम कोठीडीह में पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन सभा कर एसोसिएशन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चन्द्रशेखर को एसोसिएशन अध्यक्ष एवं अभिषेक सिंह चौहान को एसोसिएशन का सचिव के लिये चुना गया। चन्द्रशेखर जी ने अपने संबोधन में कहा किया वर्तमान समय में युवाओं के शारीरिक विकास के लिये इस कार्यकारिणी को उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग से सम्बद्ध करा कर इसके विकास के लिये सदैव कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर अब्दुल यासिर, मो0 फैयाज़, अंश आदि के साथ क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने गरीबों को बांटे कम्बल

0

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने गरीबों को बांटे कम्बल

बाराबंकी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों का दर्द समझते हैं इसीलिए उन्होने गरीबों की हर समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है। उक्त बात बुधवार को विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत खुसेहटी में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कम्बल वितरण के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने आगे कहा कि शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी है साथ ही में गांव के गरीबों को चिन्हित कर ठंड से बचने के लिए उनको कम्बल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की जितनी भी योजनाएं है सभी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर ही बनायी गयी हैं।

सभी योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिल रहा है यह प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि विरोधी पार्टियां बिना मुद्दे के ही सरकार को बदनम करने का भरसक प्रयास करते हैं। लेकिन उनकी यह रणनीति काम नही कर रही है। इससे पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने विकास खण्ड बनीकोडर के ग्राम पंचायत खुसेहटी, सूरजपुर, मानपुर मकोहिया, सकतपुर, रामपुर और भवनियापुर से आये हुए लगभग 200 गरीब महिलाओं और पुरुषों को कम्बल वितरित किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अलावा राज्यमंत्री के निजी सचिव प्रदीप द्विवेदी, देवनाथ मिश्रा व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

कोरोना वैरियर्स हुए सम्मानित

0

कोरोना वैरियर्स हुए सम्मानित

बाराबंकी

राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा कोरोना काल मे अपनी जन सहभागिता निभाने वाले लोगो को उनका उत्साहवर्धन करते हुए लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी से कुछ लोगो को सम्मान हेतु चयनित किया गया था। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट ने बुधवार को आस्था हॉस्पिटल एवं डाइग्नोस्टिक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन चयनित कोरोना वैरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में डॉ वीरेंद्र कुमार पटेल, आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ दीपक श्रीवास्तव, फिजीशियन डॉ सीएस तिवारी, फिजिशियन व नैचुरोपैथिस्ट डॉ एके श्रीवास्तव, होम्यो विशेसज्ञ डॉ केएन तिवारी, पायनियर इण्टर कॉलेज की प्राचार्य रेखा मिश्रा, यूपी पीसीएल कर्मचारी विकास श्रीवास्तव प्रमुख रूप से रहे। इस अवसर पर हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डायरेक्टर ने तोड़ी कन्फ्यूजन पर चुप्पी, अक्षय कुमार की फिर एंट्री – हेरा फेरी 3

0
  • अनीस बज्मी ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा, “मैंने अब तक फिल्म साइन नहीं की है। यह मामला अभी भी विचाराधीन है। जब तक मैं हां नहीं कहता, तब तक कार्तिक आर्यन इन और अक्षय कुमार आउट चलता रहेगा।
  • कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। अब कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म से कार्तिक की रवानगी हो गई है और एक बार फिर अक्षय कुमार इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं।
  • इस कन्फ्यूजन के बीच उस डायरेक्टर का बयान भी सामने आ गया है, जिसे ‘हेरा फेरी 3’ के निर्देशन का जिम्मा सौंपा जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनीस बज्मी की। अक्षय कुमार को फिर से इसका हिस्सा बनाया जा रहा है।
  • हालांकि, कार्तिक के करीबी सूत्रों ने इन कयासों को गलत बताया था और कहा था कि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सूत्रों के हवाले से ही रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में चालाक राजू का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार कभी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनेंगे।
  • इसके बाद अक्षय कुमार ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने ना चाहते हुए भी फिल्म करने से मना कर दिया। उनका यह बयान प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को नागवार गुजरा था और उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी।

Know about the history of 29 December: जानिए 29 दिसंबर के इतिहास के बारे में

0

Know about the history of 29 December: जानिए 29 दिसंबर के इतिहास के बारे में

श्रीलंका ने 1985 में 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
ऑस्ट्रेलिया में 1988 में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
सुन यात सेन को 1911 में नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
पाकिस्तान पर्यटकों को 2002 में भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।
चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
ब्रिटेन में 1975 में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।
मंगोलिया 1911 में किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
नीदरलैंड ने 1922 में संविधान अंगीकार किया।
समेकित B-24 की 1939 में पहली उड़ान।
यूरोपीय देश हंगरी में 1949 में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
लिस्बन में 1959 में मेट्रो संचालन शुरू होता है।
कलकत्ता मे 1972 में मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

The history of 29 December

Sri Lanka granted citizenship to 43,000 Indians in 1985.
The Victorian Post Office Museum in Australia closed in 1988.
Sun Yat Sen was proclaimed the President of the new Republic of China in 1911.
Pakistan tourists allowed to visit three Indian cities in 2002.
China released the White Paper on National Defense in 2006.
In Britain, in 1975, the law related to equal rights of women and men came into force.
Mongolia became independent from Qing dynasty rule in 1911.
Netherlands adopted the constitution in 1922.

जेल कैम्पस में सिपाही की पिटाई, सिपाही की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

0

जेल कैम्पस में सिपाही की पिटाई, सिपाही की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल,रायबरेली के जिला कारागार कैम्पस का बताया जा रहा है.

निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट

0

लखनऊ

निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, बचाने आये पिता पर भी हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल, पेंशन के पैसे ना देने से नाराज पोते ने कुल्हाड़ी से वार की दादी की हत्या, आरोपी वारदात को अजांम देकर पत्नी बच्चो समेत मौके से हुआ फरार, बीते रविवार की देर रात की घटना,मृतका शीतला देवी निवासी करनपुर थाना निगोहां, गम्भीर रूप से घायल पिता सुरेश कुमार को इलाज के लिये पुलिस ने भेजा अस्पताल, शराब तस्करी से लेकर दुष्कर्म के मुकदमें मे पहले भी जेल जा चुका है हत्यारोपी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दादी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

Know about the history of 26 December: जानिए 26 दिसंबर के इतिहास के बारे में

0

Know about the history of 26 December: जानिए 26 दिसंबर के इतिहास के बारे में

फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर 1748 में हस्ताक्षर किये गये।
दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का 1904 में उद्घाटन।
सोवियत संघ ने 1977 में पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1978 में जेल से रिहा किया गया।
तुर्की में 1925 में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 1925 में स्थापना।
शेन वार्न ने 2006 में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
तुर्क विमानों ने 2007 में इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

History of 26 December

In 1748, an agreement was signed between France and Austria regarding South Holland.
Inauguration of the country’s first cross country motorcar rally between Delhi and Mumbai in 1904.
In 1977, the Soviet Union conducted a nuclear test in the eastern Kazakh region.
Former Prime Minister of India Indira Gandhi was released from prison in 1978.
The Gregorian calendar was adopted in Turkey in 1925.

दरगाह हज़रत शैखुल आलम मखदूम अहमद अब्दुल हक़ रुदौलवी (मखदूम साहब) का 606 वां उर्स 5 जनवरी से होगा शुरू

0

दरगाह हज़रत शैखुल आलम मखदूम अहमद अब्दुल हक़ रुदौलवी (मखदूम साहब) का 606 वां उर्स 5 जनवरी से शुरू होगा

रूदौली(अयोध्या)

नफ़ीस खाँ शनिवार को चांद दिखते ही 606 वें उर्स- ए -शैख़-उल आलम का आगाज़ हो गया है ।उर्स की विधिवत अर्थात मुख्य शुरुआत 5 जनवरी को ही होगी। विश्व विख्यात सूफी संत हज़रत मखदूम शैखुल आलम शैख़ अब्दुल हक़ रूदौलवीं (मखदूम साहब) के उर्स की शुरुआत दरगाह हज़रत मखदूम शैखुल आलम शैख़ अब्दुल हक़ के सज्जादा नशीन वा मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” की अध्यक्षता में आतिशबाज़ी से कर खुशियाँ मनायी गयी। दरगाह हज़रत मखदूम शैखुल आलम शैख़ अब्दुल हक़ के खानवादे हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि मख़दूम साहब का उर्स शुरू हो गया है, 5 जनवरी को प्रातः 6बजें कुरान ख्वानी से मस्जिद शैखुल आलम में सज्जादा नशीन वा मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” की सदारत में उर्स की शुरुआत होगी। कदीमी ख़ानकाह दरगाह शैखुल आलम के अंदर महफिल- ए- समां (कव्वाली) रात 9 बजें से होती रहेगी। 5 जनवरी यानी बारह तारीख को मुख्य रूप से उर्स का विधिवत आगाज़ होगा। 5,6,7,8 जनवरी तक उर्स के मुख्य कार्यक्रम होंगे। 6 जनवरी को सज्जादा नशीन वा मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” की सरपरस्ती में 4 बजे शाम गागर शरीफ़ की रस्म अदा की जायेगी बाद नमाज़ मगरिब हज़रत शैखुल आलम मख्दूम शैख़ अब्दुल हक़ के आस्ताने पर चरागां करेंगे । 7 जनवरी को सुबह 9 बजे कदीम खानकाह हज़रत शेखुल आलम में शेखुल आलम कांफ्रेंस वा किताब का रस्मे इजरा किया जायेगा। उसके बाद कदीम खानकाह में महफ़िल ए समां होगी। 7 जनवरी को शाम 4 बजें सज्जादा नशीन वा मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” के द्वारा मख़दूम साहब के खिरका-ए -अव्वल पवित्र वस्त्र को धारण किया जायेगा। मौजूद जायरीन खिरका-ए-अव्वल की जियारत कर तबर्रुक प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही 8 जनवरी को 1:30 बजें महफिल-ए-समां कुल शरीफ़ बड़ा रोजा के साथ उर्स संपन्न हो जायेगा। उर्स में देश की तमाम खानकाहों के सज्जादा नशीन व मुरीदीन के साथ बड़ी संख्या में जायरीन आते है, जिनके रहने खाने की व्यवस्था सज्जादा नशीन वा मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” वा हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज द्वारा की जाती है। इस बार अधिक जायरीनों की आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त इंतेज़ाम भी किये गये है। मेले में झूलें व सभी तरह की दुकानों की आमद शुरू हो गयी है। मेला एक माह तक चलता रहेगा।

सिक्किम हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 जवान शहीद

0

लखनऊ

सिक्किम हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 जवान शहीद, तीनों जवानों का पार्थिव शव आज पहुंचेगा लखनऊ, आज शाम तक लखनऊ एअरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद, चरण सिंह लखनऊ, भूपेंद्र सिंह एटा के हुए शहीद, श्याम सिंह यादव उन्नाव लोकेश कुमार का पहुंचेगा शव.

ATM से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने वाले गिरोह के 3 लोगों को Stf ने किया गिरफ्तार

0

यूपी Stf को मिली सफलता, करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले आए गिरफ्त में, बैंकिंग सेक्टर में करोड़ों की चपत लगाने वाले व ATM से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने वाले गिरोह के 3 लोगों को Stf ने किया गिरफ्तार, पकड़े गए अभियुक्त निशांत कुमार विजय सिंह व प्रदीप यादव कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, Stf ने अभियुक्तों को थाना रेल बाजार कानपुर से किया गिरफ्तार

लखनऊ पीजीआई में बिना मास्क के एंट्री नहीं

0

लखनऊ

अब लखनऊ पीजीआई में बिना मास्क के एंट्री नहीं, कोरोना को लेकर PGI निदेशक ने जारी किया निर्देश, PGI में मरीजों,तीमारदारों को मास्क होने पर ही एंट्री, स्वास्थ्यकर्मी और सफाई कर्मियों को मास्क जरूरी.

आज फिर निकाय चुनाव को लेकर होगी सुनवाई

0

लखनऊ

निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, हाईकोर्ट में सुनवाई को लेकर बड़ी खबर, आज फिर निकाय चुनाव को लेकर होगी सुनवाई, निकाय चुनाव की अधिसूचना पर रोक जारी.

48 घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद मिला युवती का शव

0

लखनऊ

गोमती नदी में कार डूबने के मामला, 48 घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद मिला युवती का शव, SDRF ने युवती का शव गोमती नदी से निकाला बाहर, बीती मंगलवार की रात को कार डूबने से 2 लोगों की हुई थी डूब कर मौत

नगराम थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक बार फिर खून के रिश्तो का कत्ल

0

लखनऊ

नगराम थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक बार फिर खून के रिश्तो का कत्ल, मां को गाली देने से नाराज भाई‌ ने पत्नी संग मिलकर बड़े भाई को सिलबट्टे से पीट कर उतारा मौत के घाट, घटना को अजांम देने के बाद आरोपी पत्नी समेत बाइक से मौके से निकला भाग, मृतक दिनेश कुमार निवासी मदारपुर मजरा तमोरिया थाना नगराम,बीते बुद्ववार की देर रात की घटना, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।

COVID के खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी खुद संभाल रहे मोर्चा

0

दिल्ली

पीएम मोदी जी COVID के खतरे से निपटने के लिए खुद मोर्चा संभाल रहे है। पीएम ने दोपहर 3.30 बजे उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। यूपी, दिल्ली, कर्नाटक ,महाराष्ट्र आज बैठक करेगे। एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग की व्यवस्था की जा रही है।

Know about the history of 22 December: जानिए 22 दिसंबर के इतिहास के बारे में

0

Know about the history of 22 December: जानिए 22 दिसंबर के इतिहास के बारे में

ईरान ने 2005 में ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
देश में पहली मालगाड़ी 1851 में रुड़की से चलायी गयी।
थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से 1882 में पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
‘323 ब्रूसीय’ 1891 में फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
अमेरिका में 1910 में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
ईतो हीरोबूमि 1885 में जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
न्यूयार्क में 1937 में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।
इटली की संसद ने 1947 में नया संविधान अंगीकार किया।
थाईलैंड ने 1978 में संविधान अंगीकार किया।
चाड ने 1989 में संविधान अपनाया।

The history of 22 December

Iran demanded Saddam Hussein be tried for killing thousands of Iranians with poison gas in 2005.
The first goods train in the country was run from Roorkee in 1851.
The first Christmas tree was decorated in 1882 with light bulbs made by Thomas Edison.
In 1891 ‘323 Brusii’ became the first meteorite to be discovered by photography.
Postal savings paper issued for the first time in 1910 in America.

मदरसों में जुमे के बजाय इतवार को छुट्टी करने का सुझाव

0

लखनऊ

मदरसों में जुमे की छुट्टी को लेकर सुझाव, जुमे के बजाय इतवार को छुट्टी करने का सुझाव, मदरसा बोर्ड की मीटिंग में आया सुझाव, सुझाव का मीटिंग में कई लोगों ने किया विरोध, जुमे के बजाय इतवार को छुट्टी करने का विरोध, सुझाव पर अगली मीटिंग में होगा अहम फैसला, यूपी मदरसा बोर्ड लेगा बड़ा फैसला.

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक

0

लखनऊ

लोक भवन में चल रही नमामि गंगे की बैठक खत्म, सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रहे मौजूद, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बोर्ड बैठक, बोर्ड बैठक को लेकर बिंदुओं पर चर्चा की गई।

लखनऊ में कई व्यापारियों पर नारकोटिक्स का छापा

0

लखनऊ

लखनऊ में कई व्यापारियों पर नारकोटिक्स का छापा, लखनऊ समेत कई शहरों में नारकोटिक्स का छापा, दिल्ली से आई एनसीबी टीम के नेतृत्व में छापेमारी, लखनऊ के नाका इलाके में व्यापारियों के यहां छापा, शकुंतलम प्लाईवुड वालों के घर दिल्ली से आई NCB टीम, शकुंतलम प्लाईवुड वाले गुप्ता जी के यहां छापेमारी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पहुंचे सपा कार्यालय

0

लखनऊ

सपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक, अखिलेश यादव सपा कार्यालय में बैठक कर रहे, निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक, टिकट को लेकर भी अखिलेश यादव कर रहे मंथन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सपा कार्यालय पहुंचे.

पुराने लखनऊ में चला नगर निगम का बुलडोजर

0

ब्रेकिंग

लखनऊ के पुराने लखनऊ में चला नगर निगम का बुलडोजर, राजाजीपुरम में एवरेडी चौराहे पर नगर निगम की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण को लेकर चला नगर निगम का हंटर , मौके पर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस मौजूद.

Know about the history of 21 December: जानिए 21 दिसंबर के इतिहास के बारे में

0

Know about the history of 21 December: जानिए 21 दिसंबर के इतिहास के बारे में

कर्ट वॉल्डहाइम 1971 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
मेडागास्कर में 1975 में संविधान लागू हुआ।
नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का 1998 में इस्तीफ़ा।
ब्रिटेन ने 2002 में धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
जॉन जे 1784 में अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने 1898 में रेडियम की खोज की।
ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर 1923 में नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
पुर्तग़ाली शासकों ने 1949 में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

The history of 21 December

Kurt Waldheim became the fourth Secretary-General of the United Nations Security Council in 1971.
The constitution came into force in Madagascar in 1975.
Resignation of Nepalese Prime Minister Girija Prasad Koirala in 1998.
Britain closed its embassy in Bogota in 2002 after threats.
John Jay became the first US Secretary of State in 1784.

यूपी मदरसा विनियमावली में होगा संशोधन

0

लखनऊ

यूपी मदरसा विनियमावली में होगा संशोधन। विनियमावली 2016 में परिवर्तन को लेकर होगी बैठक। मदरसा बोर्ड ने आज बुलाई महत्वपूर्ण बैठक। बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी बैठक।

निकाय चुनाव को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई

0

लखनऊ

निकाय चुनाव को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई आज। सरकार ने कहा 2017 के आरक्षण के सर्वे को आधार माने। हलफनामे में कहा कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाय। सरकार ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स को नहीं दिया जा सकता आरक्षण। आज होगी सुनवाई पक्षकार सरकार के हलफनामे का देंगे जवाब।

सपा ने मुख्यालय के बजाय जिलों पर बढ़ाया फोकस

0

लखनऊ

सपा ने जनता से जुड़े रहने के लिए अपनाई जा रही नई रणनीति। सपा ने मुख्यालय के बजाय जिलों पर बढ़ाया फोकस। राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी बड़े नेता करेंगे जिलों का भ्रमण। सभी बड़े नेता अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। नेता और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय करने का संदेश देंगे। अखिलेश यादव ने भी विभिन्न जिलों के भ्रमण का कार्यक्रम किया तैयार। अखिलेश यादव हर माह कम से कम 10 जिलों का करेंगे भ्रमण।

पीजीआई में होगी 2969 पदों की भर्ती

0

लखनऊ

पीजीआई में होगी 2969 पदों की भर्ती, योगी ने सरकार ने दी मंजूरी,जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, 286 पद आउटसोर्सिंग के जरिये पद भरे जाएंगे, प्रमुख सचिव ने भर्तियों के आदेश किये जारी, KGMU में भी 14 हजार पदों के सृजन की मंजूर।

बेहतर काम करने वाले चिकित्सक होंगे सम्मानित

0

लखनऊ

बेहतर काम करने वाले चिकित्सक होंगे सम्मानित, 25 दिसंबर को डॉक्टरों को किया जाएगा सम्मानित, 1 लाख, 50 हजार की धनराशि यूपी सरकार देगी, अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंच से घोषणा की, विश्व गौरव सम्मान दिवस के मौके पर घोषणा की।

पठान फिल्म विवाद में सीएम योगी की फोटो लगाने पर लखनऊ के साइबर थाने में दर्ज हुई एफआईआर

0

लखनऊ

पठान फिल्म विवाद में सीएम योगी की फोटो लगाने पर लखनऊ के साइबर थाने में दर्ज हुई एफआईआर, दीपिका पादुकोण की जगह मुख्यमंत्री योगी की मॉर्फ्ड तस्वीर लगाने पर लखनऊ के साइबर थाने में दर्ज हुई एफआईआर आईटी एक्ट की धाराओ में दर्ज हुई एफआईआर, डीजीपी मुख्यालय की साइबर टीम को जांच के लिए लगाया गया, साइबर थाने के हेड कांस्टेबल की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर, Ipc की धारा 295A और आईटी एक्ट की धारा 66 में दर्ज हुई एफआईआर, ट्विटर हैंडल @AzaarSRK_ पर दर्ज हुई एफआईआर.

बेकाबू होकर डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलटी

0

उन्नाव

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का दिखा कहर, बेकाबू होकर डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक की हालत गंभीर, परिचालक की हालत सामान्य, ग्वालियर से पाइप लादकर लखनऊ जा रहा था डीसीएम, यूपीडा कर्मियों ने चालक को गंभीर हालत में कराया भर्ती, चालक सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर, बांगरमऊ क्षेत्र के गहर पुरवा गांव के पास की घटना.

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक

0

लखनऊ

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, घने कोहरे ने शहरो को अपनी आगोश में लिया, कोहरे के चलते विजिबिलिटी जीरो हुई, कड़ाके की ठंड की हुई शुरुआत, रोड पर घने कोहरे के चलते धीमी गति से चल रहे वाहन।

काकोरी शहीद दिवस की 95वीं वर्षगांठ को भभ्य तरीके से मनाने की तैयारी

0

लखनऊ

काकोरी शहीद दिवस की 95वीं वर्षगांठ को भभ्य तरीके से मनाने की तैयारी, यूपी पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा भभ्य कार्यक्रम, 19 दिसंबर को शहीद दिवस पर होंगे भभ्य कार्यक्रम, प्रदेश के सभी शहीद स्थल पर होंगे कार्यक्रम, गोरखपुर में 750 ड्रोन के जरिए शुरू होगी प्रदर्शनी, ड्रोन के जरिए आसमान में दिखेंगे शहीद महापुरुष, राजधानी के काकोरी स्थल पर मुख्यमंत्री होंगे शामिल, काकोरी घटना में शहीद हुए महापुरषों को देंगे श्रद्धांजलि, काकोरी शहीदों के याद में गोरखपुर,अयोध्या,नैनी जेल व सहारनपुर में भी होंगे कार्यक्रम.

लखनऊ विश्वविद्यालय में रात 10 बजे के बाद हास्टल से निकलने पर लगी रोक

0

लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय में रात 10 बजे के बाद हास्टल से निकलने पर लगी रोक, प्रशासन ने छात्रों के हंगामे के बीच लिया फैसला, अब छात्रवास से 10 बजे रात के बाद कोई छात्र बाहर निकलता है तो उसपर कार्रवाई होगी.

गैंगेस्टर ऐक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

यूपी Stf को मिली सफलता , गैंगेस्टर ऐक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जनपद अयोध्या से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को Stf ने किया गिरफ्तार, Stf द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सचिन रंजन, सौरभ सिंह यह दोनों लखनऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, Stf ने दोनों को पिकप भवन ओवर ब्रिज के नीचे विभूतिखंड लखनऊ से किया गिरफ्तार.

कल सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कल कार्यक्रम

0

लखनऊ

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कल कार्यक्रम, गन्ना विकास संस्थान, डालीबाग में कल कार्यक्रम, कल सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा, मुख्तार अब्बास नकवी, दानिश आजाद अंसारी रहेंगे मौजूद.