लखनऊ—–
स्लग-बंगाली नववर्ष पोहेला बोइशाख पर सांस्कृतिक संध्या और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
एंकर-प्रवासी बंगीय सांस्कृतिक समिति PBSS के तत्वावधान में रामनवमी के पावन अवसर पर बंगाली नववर्ष पोहेला बोइशाख का भव्य आयोजन रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह लखनऊ में रविवार 6 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया यह आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 12 बजे ‘लाड़ली कन्या विवाह’ से हुआ जिसमें संस्था ने 11 निर्धन कन्याओं का विवाह सादगी, गरिमा और आत्मीयता के साथ संपन्न कराया शाम 6:30 बजे से आरंभ हुई सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं विधायक पी. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ।




